{"_id":"597da35c4f1c1b0c4f8b480a","slug":"amit-shah-s-lunch-in-sonu-yadav-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी संग सोनू यादव के घर खाने पहुंचे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी संग सोनू यादव के घर खाने पहुंचे अमित शाह
Mon, 31 Jul 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने पहले कदम के साथ ही हलचल मचाने के बाद आज अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ता सोनू यादव के यहां खाने पर पहुंचे। इस बार किसी दलित के बजाए पिछड़े वर्ग के घर खाना खाने का फैसला पिछड़े वर्ग को साथ जोड़ने की ओर स्पष्ट संकेत है।
2 of 7
अमित शाह
अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। बीजेपी के कई अन्य दिग्गज नेता जिनमें यूपी प्रभारी ओम माथुर, अरुण सिंह, अनिल जैन और शिव प्रकाश भी शामिल हुए।
3 of 7
खाना खाते योगी आदित्यनाथ और अमित शाह
बृजेश पाठक और सोनू यादव ने अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के साथ उपमुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। सोनू यादव ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि सभी अतिथियों को खाने में वही परोसा गया जो एक यादव के घर मिलता है। उनके लिए दाल, चावल सब्जी और दूध से बने खाद्य उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सोनू यादव
भावुक होते हुए सोनू ने कहा कि आज मेरा सपना पूरा हो गया। हर कार्यकर्ता का यह सपना है कि अमित शाह और बीजेपी का आला कमान उनके घर आए, पर सबसे पहले मेरी मुराद पूरी हुई। अमित शाह ने मुझे आशीर्वाद देते हुए कहा है कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
5 of 7
अमित शाह
अमित शाह से सोनू यादव के जरिए सपा के कट्टर वोट बैंक माने जाने वाले यादव वर्ग में सेंध लगाने का प्रयास किया है। शनिवार को उनके आते ही सपा के दो एमएलसी ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि उनका यह दांव कितना सटीक बैठता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।