फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी परिवार हत्या और आत्महत्या कांड में बड़ा खुलासा, जमीन से जुड़ा है सारा मामला

Sat, 06 Jun 2020 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Jun 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case big revealing Vivek was tense over the purchase of land
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के बाराबंकी जिले में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद एक शख्स खुद फंदे पर झूल गया। शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के मकान में पति-पत्नी और तीनों मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक विवेक प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और वह जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर तनाव में था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कुछ लोगों को भुगतान करने को लेकर वह चिंतित था। सुसाइड नोट में विवेक ने आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ तले दबे होने की बात भी लिखी है। पुलिस अब जमीन से जुड़े कारोबार के सूत्रों की तलाश कर रही है। 

 
barabanki family murder and suicide case big revealing Vivek was tense over the purchase of land
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
 घटना की सूचना पाकर आईजी फैजाबाद रेंज डॉ. संजीव गुप्ता व डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की छानबीन कराई। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। टीम को मौके से एक चाकू, टूटा हुआ मोबाइल फोन तथा अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें मिलीं। 
 
barabanki family murder and suicide case big revealing Vivek was tense over the purchase of land
मां अनामिका और तीन बच्चे(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला। बरामदे में विवेक का शव फंसे से लटका मिला। उसकी पत्नी अनामिका व छह से 11 वर्ष आयु के तीन बच्चों के शव दो अलग-अलग बेडरूम में बिस्तर पर पड़े थे। सभी के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। बिस्तर पर खून फैला था। दोनों कमरे में एसी चल रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case big revealing Vivek was tense over the purchase of land
मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि बाराबंकी के एक परिवार के अलावा अन्य शहरों से भी आत्महत्या की खबरें   आ रही हैं। भाजपा सरकार से अपेक्षा है कि तत्काल लोगों के खाने व कमाने का इंतजाम करे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case big revealing Vivek was tense over the purchase of land
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
मौके से मिले सुसाइट नोट में आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह बताया गया लेकिन मौके के हालात ऐसे नहीं दिख रहे थे। विवेक के परिवार के पास करोड़ों रुपये की भूमि है। लखनऊ से सटे सफेदाबाद की जमीन के कीमत काफी अधिक मानी जाती है। विवेक के हिस्से में भी कई प्लाट थे। घर के दो कमरों में एसी लगा था। बच्चे लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ते थे। उन्हें प्रतिदिन विवेक कार से पहुंचाता और वापस लाता था। इन हालात में लोग आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह लोग मानने को तैयार नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed