Lucknow Bar Dancer Crime: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला रोशनी खान ने अपने प्रेमी उदित के साथ मिलकर अपनी छह साल की मासूम बेटी को मार डाला। 36 घंटे तक मासूम बच्ची का शव घर में सड़ता रहा, लेकिन महिला ने किसी को भनक तक न लगने दी। साजिश के तहत बेटी की हत्या का इल्जाम अपने पति शाहरुख खान पर लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों ने रोशनी की पोल खोलकर रख दी। लखनऊ पुलिस ने हत्या की आरोपी रोशनी खान और उसके प्रेमी उदित को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं आखिर बार डांसर के नाम से मशहूर रोशनी ने अपनी छह साल की मासूम बेटी को क्यों मार डाला और वो कैसे पति को छोड़ प्रेमी उदित के करीब आ गई। कैसे शाहरुख खान और रोशनी की मुलाकात हुई थी।
2 of 11
रोशनी खान को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 साल पहले हुई थी रोशनी और शाहरूख की शादी
पूरा मामला लखनऊ के कैसरबाग के खंदारी बाजार इलाके का है। यहां रहने वाले शाहरूख खान की मुलाकात रोशनी से समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों करीब आ गए थे। 10 साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के एक बेटी हुई। कुछ दिन बाद से दोनों में अक्सर विवाद होना लगा।
3 of 11
मां रोशनी खान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोशनी को डांसर के नाम से भी जानते हैं लोग
रोशनी को डांस का शौक था और वह अक्सर क्लबों में डांस करने जाती थी। रोशनी को डांसर के नाम से भी लोग जानते हैं। क्लब जाने के दौरान ही रोशनी का संपर्क उदित से हो गया था। इसके बाद से उसका शाहरूख खान से विवाद बढ़ता गया।
4 of 11
रोशनी खान बेटी सोना खान के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी रोशनी
धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। उदित और रोशनी के बीच बातचीत होने लगी, दोनों की नजदीकी और बढ़ गई, फिर वो साथ आ गए। रोशनी पति को छोड़कर प्रेमी उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी। रोशनी के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी।
5 of 11
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ननदों को भी जेल भिजवा चुकी है रोशनी
आरोप है कि महिला रोशनी ने पति के फ्लैट पर कब्जा करने की नीयत से शाहरुख और उसके परिजनों पर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। रोशनी अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कराकर सभी को जेल भिजवा चुकी है। इसके बाद रोशनी ने मई माह में पति शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया।