फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटीएम कार्ड घर पर ही और बुजुर्ग महिला के खाते से निकल गए 5.34 लाख रुपये

Tue, 20 Mar 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
bank account of old lady hacked
cyber crime
चौक में रहने वाली वृद्धा आमिना रिज़वी के खाते से साइबर जालसाजों ने 5.34 लाख रुपये पार कर दिए। एफआईआर दर्ज कराने के लिए आमिना को चौक पुलिस चार दिन से टरका रही है। पीड़िता का कहना है कि उनका कार्ड घर पर ही रखा है और खाता खाली हो गया।
bank account of old lady hacked
सहमति से बनी पोर्न सामग्री का भी खूब होता है प्रसार - फोटो : BBC
चौक के दुर्गा देवी मार्ग सिटी स्क्वॉयर बिल्डिंग निवासी आमिना रिज़वी ने बताया कि पति कृषि विभाग में थे जिनकी बीते वर्ष मौत हो गई। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की चौक शाखा में है। सात मार्च को खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
bank account of old lady hacked
atm card
इसके बाद 8, 9, 10 व 11 मार्च को लगातार अकाउंट से रुपये निकाले जाते रहे। जब तक इसका पता चलता, ठगों ने अकाउंट खाली कर दिया था। वह शिकायत लेकर चौक कोतवाली पहुंची, जहां से पुलिसकर्मियों ने टरका दिया। आमिना चौक कोतवाली से साइबर सेल के बीच चक्कर काट रही हैं लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
bank account of old lady hacked
bank - फोटो : amar ujala
बुजुर्ग महिला ने खुद ही कर डाली आधी छानबीन
वृद्ध आमिना ने आधी छानबीन तो खुद ही कर डाली। उन्होंने बैंक अफसरों से संपर्क किया तो पता चला कि सात मार्च को उनके अकाउंट से गोरखपुर में केशव मूर्ति मिश्रा नाम के व्यक्ति के खाते में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। नौ मार्च को मुंबई में जाकिरा खातून अजम के खाते में हजारों रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा आठ मार्च को ही पे-वर्ल्ड से 50 हजार रुपये की खरीदारी की गई। बस्ती के कई एटीएम बूथ से भी नकद रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
bank account of old lady hacked
ATM
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाने की आशंका
साइबर सेल के विशेषज्ञों का मानना है कि आमिना के एटीएम कार्ड का क्लोन बना लिया गया है। आमिना ने बताया कि उनका कार्ड घर पर ही रखा है। छह मार्च को उन्होंने दामाद अमानत अब्बास को एटीएम कार्ड देकर कुछ रुपये निकलवाए थे। इस प्रकरण के दूसरे ही दिन उनके कार्ड से रुपये निकालने का सिलसिला शुरू हो गया। साइबर सेल के मुताबिक हो सकता है कि वृद्धा के दामाद से किसी ने एटीएम कार्ड लेकर स्किमिंग मशीन से डाटा कॉपी कर लिया हो और क्लोन बना लिया हो। आमिना का कहना है कि जिन अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं और जिन एटीएम बूथ से रुपये निकाले गए हैं, वहां की सीसीटीवी फुटेज से ठगों को पकड़ा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed