फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bahraich Violence: हिंसा की आड़ में माहौल बिगाड़ने की रची थी साजिश... बहराइच कांड का पाकिस्तान से कनेक्शन!

Wed, 16 Oct 2024 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Oct 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
Bahraich Violence conspiracy hatched to spoil atmosphere under guise of communal violence in Bahraich Pakistan
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में रविवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की साजिश के अहम सुराग हाथ लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स के जरिये वीडियो और भड़काऊ बातें प्रचारित की जाने लगीं। इनमें जुलूस में शामिल लोगों को समुदाय विशेष के घरों में हमले का दोषी ठहराया गया।


यह मामला देखते-ही-देखते देश भर में सुर्खियों में आ गया। इसकी वजह से कई अन्य शहरों में भी माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन को इंटरनेट सेवाएं बंद करने का एहतियाती कदम उठाना पड़ा। पुलिस सांप्रदायिक हिंसा के अलावा वारदात से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की साजिश भी शामिल है।
Bahraich Violence conspiracy hatched to spoil atmosphere under guise of communal violence in Bahraich Pakistan
एडीजी अमिताभ यश - फोटो : अमर उजाला
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बहराइच जाकर हालात पर नियंत्रण किया। इसकी वजह से सोमवार दोपहर के बाद किसी भी इलाके में कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। हालात सामान्य होने पर एडीजी मंगलवार देर शाम राजधानी वापस आ गए। वह बुधवार को अपनी रिपोर्ट डीजीपी को सौंपेंगे, जिसके तथ्यों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
Bahraich Violence conspiracy hatched to spoil atmosphere under guise of communal violence in Bahraich Pakistan
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों का करीबी था आरोपी सलमान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाला सलमान स्थानीय पुलिसकर्मियों का करीबी था। इलाके में उसकी छवि दबंग की थी। आशंका जताई जा रही है कि सलमान से करीबी होने की वजह से स्थानीय पुलिस जुलूस पर पथराव के दौरान मूकदर्शक बनी रही और उसने हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। यह भी सामने आया है कि जुलूस में डीजे पर पाकिस्तान के खिलाफ एक गाना बजाने का विरोध किया गया था। गाना बंद नहीं होने पर जुलूस पर पथराव होने लगा, जिसके बाद हालात बिगड़ते चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahraich Violence conspiracy hatched to spoil atmosphere under guise of communal violence in Bahraich Pakistan
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद बहराइच शांत, तनाव भी
हिंसा की आग में दो दिन धधकने के बाद बहराइच में मंगलवार को तीसरे दिन पूरी तरह शांति रही। हालांकि, लोगों में दहशत और तनाव कायम है। पूरे नगर में पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही। अधिकारी गश्त करते रहे।

दोपहर बाद दुकानें भी खुलीं। इस बीच एहतियातन इंटरनेट सेवा बाधित रखी गई है। देर शाम रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई, रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर 35 छर्रे लगे थे। धारदार हथियार से वार कर करंट भी लगाया गया था। इससे शॉक एंड हेमरेज से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Bahraich Violence conspiracy hatched to spoil atmosphere under guise of communal violence in Bahraich Pakistan
Bahraich violence - फोटो : अमर उजाला
बहराइच के महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद शुरू हुआ बवाल सोमवार रात तक चला। इस दौरान शिवपुर, राजीचौराहा, भगवानपुर, खैरा बाजार समेत अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं थीं। मंगलवार को तीसरे स्थिति सामान्य रही। दुकानें खुलीं और लोग भी घरों से बाहर निकले। प्रभावितों को प्रशासन ने राशन भी वितरित किया।

सड़कों और कस्बे से मलबा किया साफ
हंगामे के दौरान वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। दुकानों व घरों में भी तोड़फोड़ की गई थी। मंगलवार को इन सभी मलबों को साफ कराया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed