{"_id":"6afb667e8bbbb9f0970f7a5f","slug":"models-by-young-scientists-showcasing-skill-and-innovation-lucknow-news-c-13-lko1070-2011778-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हुनर और नवाचार से सजे बाल वैज्ञानिकों के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हुनर और नवाचार से सजे बाल वैज्ञानिकों के मॉडल
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के साथ छात्राएं।
लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय में सोमवार को इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी की ओर से 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल संरक्षण, खाद्य एवं कृषि, स्वास्थ्य और सतत विकास में भारतीय ज्ञान परंपरा के उपयोग पर आधारित शोध और मॉडल प्रस्तुत किए। चयनित प्रतिभागी एक दिसंबर को नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कुलपति प्रो. अजय तनेजा और पूर्व निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
पेड़ों से बिजली बनाने का बताया तरीका - फोटो
बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र आशीष कुमार ने पेड़ों से पर्यावरण अनुकूल बिजली बनाने का मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें बताया गया कि पेड़ प्रकाश संश्लेषण से ग्लूकोज बनाते हैं। इसका कुछ हिस्सा जड़ों के जरिये मिट्टी में पहुंचता है। मिट्टी के बैक्टीरिया इसे तोड़कर इलेक्ट्रॉन छोड़ते हैं, जिससे दो इलेक्ट्रोड के बीच वोल्टेज उत्पन्न होता है। गमले में लगे पौधे की गीली मिट्टी में तांबे और जस्ते की पट्टी लगाने से एक वोल्ट तक बिजली बनाई जा सकती है। कई गमलों को जोड़कर एलईडी भी जलाई जा सकती है।
बेकार पैकेजिंग से तैयार किया पर्यावरण संरक्षण का मॉडल- फोटो
एसकेडी एकेडमी की कक्षा नौ की छात्रा यशी राज सक्सेना ने फ्रॉम वेस्ट टू ग्रीन मॉडल के जरिये बेकार वस्तुओं के दोबारा उपयोग का संदेश दिया। इसमें ऑनलाइन खरीदारी से मिलने वाले कार्डबोर्ड बॉक्स, प्लास्टिक की बोतलों और कागज से पौधे उगाने की प्रक्रिया दिखाई गई। साथ ही आर-फाइव सिद्धांत यानी रिफ्यूज, रिड्यूस, रीयूज, रीपर्पज और रीसाइकिल की उपयोगिता बताई। मॉडल के माध्यम से कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।