{"_id":"6afb661c2468c3389c0ecc1b","slug":"wheat-has-not-reached-50-percent-of-the-ration-shop-dealers-in-bkt-consumers-are-facing-hardship-lucknow-news-c-13-lko1070-2011413-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीकेटी के 50 फीसदी कोटेदारों तक नहीं पहुंचा गेहूं, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीकेटी के 50 फीसदी कोटेदारों तक नहीं पहुंचा गेहूं, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
गेहूं।
लखनऊ। जिले में छह से 30 नवंबर तक मुफ्त राशन वितरण का कार्यक्रम चल रहा है लेकिन बीकेटी तहसील क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति अब तक पूरी नहीं हो सकी है। यहां महज दो कोटेदारों के यहां ही गेहूं और चावल दोनों की पूरी खेप पहुंची है। करीब 50 फीसदी कोटेदारों के यहां सिर्फ चावल पहुंचा है, जबकि शेष 50 फीसदी के यहां अब तक न तो गेहूं पहुंचा है और न ही चावल। ऐसे में राशन लेने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीकेटी तहसील क्षेत्र में 117 कोटेदार हैं। इनमें ग्राम बीबीपुर और इरौरा बाग के कोटेदारों के पास ही वितरण के लिए गेहूं और चावल (खाद्यान्न) पहुंचा है। क्षेत्र के कोटेदार और ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि उपरोक्त के अलावा तहसील क्षेत्र के करीब 50 फीसदी कोटेदारों के यहां अभी तक सिर्फ चावल ही पहुंचा है, गेहूं नहीं। जबकि शेष 50 फीसदी कोटेदार ऐसे हैं जिनके पास न तो गेहूं पहुंचा है और न ही चावल। इन कोटेदारों से जुड़े हजारों उपभोक्ता मुफ्त राशन की आस में कोटेदारों के यहां चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी जा चुकी है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले महीने तक खाद्यान्न उठान का जिस ठेकेदार के पास ठेका था, उसे कुछ कोटेदारों के यहां खराब खाद्यान्न पहुंचाने के आरोप में हाल ही में निलंबित कर दिया गया है। उसके स्थान पर नए ठेकेदार की नियुक्ति की गई है। खाद्यान्न उठान 15 तारीख तक होता है, लिहाजा इस तिथि तक जो भी उठान हुई, उसे कोटेदारों को वितरण के लिए भेज दिया गया। उठान की तिथि जल्द ही फिर बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण 30 नवंबर तक होना है। तीन-चार दिन में संबंधित सभी कोटेदारों के यहां खाद्यान्न पहुंच जाएगा। 30 नवंबर से पहले वितरण भी हो जाएगा।