{"_id":"5ba0c0e0867a557ecc32780d","slug":"bahraich-128-died-in-60-days-due-to-fever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बुखार से रोज दम तोड़ रहे दो मासूम, 60 दिन में 128 की मौत, एक बेड पर तीन-तीन मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बुखार से रोज दम तोड़ रहे दो मासूम, 60 दिन में 128 की मौत, एक बेड पर तीन-तीन मरीज भर्ती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich district hospital
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई के बहराइच जिले में मौसम परिवर्तन के बाद से मौतों का ग्राफ बढ़ गया है। 15 जुलाई से संक्रामक रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। अलग-अलग तरह के बुखार से दो माह में अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिन्होंने डायरिया व बुखार की चपेट में आकर आठ घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया था। अस्पताल प्रशासन रोगियों को देर से अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र लाने का ठीकरा अभिभावकों पर फोड़ रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। बहराइच जिला अस्पताल में न तो संसाधन है न ही सुविधा है, जबकि ये देवीपाटन मंडल का मॉडल अस्पताल है। हालत ये है कि यहां पीआईसीयू में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं।
चिल्ड्रेन वार्ड की हाल बदहाल
bahraich district hospital
- फोटो : amar ujala
बहराइच जिला अस्पताल में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर के अलावा नेपाल के भी रोगी पहुंचते हैं। अभी तक जिला अस्पताल 201 बेड का था। हाल ही में 100 बेड की बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब तक 100 बेड पर रोगियों को भर्ती करने के लिए सुविधाएं और संसाधन अस्पताल प्रशासन नहीं जुटा सका है।
bahraich district hospital
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड की बात करें तो यहां पर जनरल वार्ड में 40 बेड हैं। प्रतिदिन ओपीडी में इस समय 550 से 800 रोगियों का परीक्षण होता है। इनमें 65 से 70 रोगी भर्ती करने योग्य होते हैं। इसके बाद यहां एक बेड पर दो से तीन मरीज लिटाए जा रहे हैं। जिन्हें बेड नहीं मिलता, वह फर्श पर कराहते हुए या अभिभावकों की गोद में इलाज कराते हैं। यही हाल पुरुष अस्पताल के वार्डों का है। यहां भी जमीन पर मरीज भर्ती हैं। आपातकालीन कक्ष में तो और भी दुर्दशा है। दो माह में बुखार डेंगू और अन्य संक्रामक बुखार से अब तक 128 रोगियों की सांसें थम चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bahraich district hospital
- फोटो : amar ujala
दो दिन पूर्व आठ घंटे में सगे भाइयों की हुई मौत
फखरपुर विकास खंड के रसूलपुर दरेहटा गांव निवासी मयस्सर अली उर्फ बौरे के छह वर्षीय पुत्र सुफियान और 11 वर्षीय पुत्र अफसर अली की बुधवार को छह घंटे के अंतराल में मौत हो गई। वहीं, दोनों भाइयों की बहन नगमा (14) का इलाज अभी भी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
फखरपुर विकास खंड के रसूलपुर दरेहटा गांव निवासी मयस्सर अली उर्फ बौरे के छह वर्षीय पुत्र सुफियान और 11 वर्षीय पुत्र अफसर अली की बुधवार को छह घंटे के अंतराल में मौत हो गई। वहीं, दोनों भाइयों की बहन नगमा (14) का इलाज अभी भी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
bahraich district hospital
- फोटो : amar ujala
'बीमारियों का मौसम है, इसीलिए बढ़े रोगी'
इस समय बीमारियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी के मामले की जांच की गई थी। स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में समुचित दवाइयां उपलब्ध हैं। रोगी समय से पहुंच जाए तो उसकी जान बचायी जा सकती है लेकिन लोग नीम हकीम के चक्कर में पड़ रहे हैं। मौतों के मामले में सूचना मिली है। जांच करवा रहे हैं। कार्रवाई करेंगे।
- डॉ. एके पांडेय,मुख्य चिकित्साधिकारी