फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच में बुखार से रोज दम तोड़ रहे दो मासूम, 60 दिन में 128 की मौत, एक बेड पर तीन-तीन मरीज भर्ती

Tue, 18 Sep 2018 02:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Sep 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich : 128 died in 60 days due to fever
bahraich district hospital - फोटो : amar ujala
तराई के बहराइच जिले में मौसम परिवर्तन के बाद से मौतों का ग्राफ बढ़ गया है। 15 जुलाई से संक्रामक रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। अलग-अलग तरह के बुखार से दो माह में अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिन्होंने डायरिया व बुखार की चपेट में आकर आठ घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया था। अस्पताल प्रशासन रोगियों को देर से अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र लाने का ठीकरा अभिभावकों पर फोड़ रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। बहराइच जिला अस्पताल में न तो संसाधन है न ही सुविधा है, जबकि ये देवीपाटन मंडल का मॉडल अस्पताल है। हालत ये है कि यहां पीआईसीयू में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं। 

चिल्ड्रेन वार्ड की हाल बदहाल

bahraich : 128 died in 60 days due to fever
bahraich district hospital - फोटो : amar ujala
बहराइच जिला अस्पताल में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर के अलावा नेपाल के भी रोगी पहुंचते हैं। अभी तक जिला अस्पताल 201 बेड का था। हाल ही में 100 बेड की बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब तक 100 बेड पर रोगियों को भर्ती करने के लिए सुविधाएं और संसाधन अस्पताल प्रशासन नहीं जुटा सका है।
 
bahraich : 128 died in 60 days due to fever
bahraich district hospital - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड की बात करें तो यहां पर जनरल वार्ड में 40 बेड हैं। प्रतिदिन ओपीडी में इस समय 550 से 800 रोगियों का परीक्षण होता है। इनमें 65 से 70 रोगी भर्ती करने योग्य होते हैं। इसके बाद यहां एक बेड पर दो से तीन मरीज लिटाए जा रहे हैं। जिन्हें बेड नहीं मिलता, वह फर्श पर कराहते हुए या अभिभावकों की गोद में इलाज कराते हैं। यही हाल पुरुष अस्पताल के वार्डों का है। यहां भी जमीन पर मरीज भर्ती हैं। आपातकालीन कक्ष में तो और भी दुर्दशा है। दो माह में बुखार डेंगू और अन्य संक्रामक बुखार से अब तक 128 रोगियों की सांसें थम चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bahraich : 128 died in 60 days due to fever
bahraich district hospital - फोटो : amar ujala
दो दिन पूर्व आठ घंटे में सगे भाइयों की हुई मौत
फखरपुर विकास खंड के रसूलपुर दरेहटा गांव निवासी मयस्सर अली उर्फ बौरे के छह वर्षीय पुत्र सुफियान और 11 वर्षीय पुत्र अफसर अली की बुधवार को छह घंटे के अंतराल में मौत हो गई। वहीं, दोनों भाइयों की बहन नगमा (14) का इलाज अभी भी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 
विज्ञापन
bahraich : 128 died in 60 days due to fever
bahraich district hospital - फोटो : amar ujala
'बीमारियों का मौसम है, इसीलिए बढ़े रोगी'
इस समय बीमारियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी के मामले की जांच की गई थी। स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में समुचित दवाइयां उपलब्ध हैं। रोगी समय से पहुंच जाए तो उसकी जान बचायी जा सकती है लेकिन लोग नीम हकीम के चक्कर में पड़ रहे हैं। मौतों के मामले में सूचना मिली है। जांच करवा रहे हैं। कार्रवाई करेंगे। 
- डॉ. एके पांडेय,मुख्य चिकित्साधिकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed