बीटेक डिग्रीधारकों के लिए एक अच्छी खबर है। वे अब ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पद के लिए अब भी इंटरव्यू दे सकेंगे।
बता दें, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ट्रिपल-सी का सर्टिफिकेट न होने की वजह से बीटेक डिग्रीधारियों को अपात्र घोषित करते हुए इंटरव्यू में शामिल करने से रोक दिया था।
इस मामले को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था, जिन अभ्यर्थियों के पास बीटेक या समकक्ष डिग्री है और जिसके कोर्स में कंप्यूटर का पेपर शामिल रहा हो, उन्हें इंटरव्यू के लिए पात्र माना जाए।
इसके मद्देनजर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कंप्यूटर कोर्स के साथ बीटेक करने वाले अभ्यर्थियों को फिर से दस्तावेज जमा करने को कहा है ताकि उनका भी इंटरव्यू कराया जा सके।
आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि इस बाबत आयोग की वेबसाइट पर भी सूचना दे दी गई है। कोर्ट के इस फैसले से तमाम आवेदकों को राहत मिली है।