फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सजने लगे दीप... दीपोत्सव का आगाज : पहली बार शामिल होंगे प्रधानमंत्री, 15 लाख दीप जलाकर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

Sat, 22 Oct 2022 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 22 Oct 2022 12:27 AM IST
सार

रामनगरी में तीन दिवसीय दीपोत्सव का शुक्रवार को आगाज हो गया। पूरी अयोध्या सज-धज गई है और राम की पैड़ी पर रविवार को 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर नया कीर्तिमान रचने को बेकरार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके साक्षी बनेंगे। वे रविवार शाम रामनगरी पहुंचेंगे। सरयू घाट, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से अयोध्या जगमगा उठी है।

विज्ञापन
Ayodhya will create history: PM will be involved, a new world record will be made by lighting 15 lakh lamps
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिवसीय दीपोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ तो पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हो रहे हैं। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जिसके साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपों से रोशन किया जाना है। अयोध्या को देखकर लगा रहा है कि जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से इस बार उत्साह कई गुना ज्यादा है।

Ayodhya will create history: PM will be involved, a new world record will be made by lighting 15 lakh lamps
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

अवध विवि के हजारों छात्र-छात्राओं की टीम राम की पैड़ी पर दीपों की माला सजा रही है। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है। मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं। तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी श्रृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। रामकथा पार्क के पास सजा रामबाजार भक्तों को  लुभा रहा है। यहां बने सांस्कृतिक मंच से लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।

Ayodhya will create history: PM will be involved, a new world record will be made by lighting 15 lakh lamps
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

दीपोत्सव में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। रामनगरी के मुख्य मार्ग सहित हाईवे तक की सड़कों को चमकाया जा रहा है। सड़कों के गड्ढ़े भरे जा रहे हैं, कई स्थानों पर नई सड़क बन रही है। हाईवे पर जगह-जगह पैचिंग की जा रही है। डिवाइडर समेत प्रमुख चौराहे रंगे जा रहे हैं। सरयू तट पर रेत पर रामायण कालीन सुंदर आकृतियां उकेरी जा रही हैं। सरयू अतिथि गृह के सामने वाराणसी से आए काशी विद्यापीठ फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र रेत पर आकृति बना रहे हैं। छात्र रूपेश सिंह के नेतृत्व में 20 छात्रों का दल दो दिनों से इस कार्य मे लगा है। इसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी,फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृति उकेरी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya will create history: PM will be involved, a new world record will be made by lighting 15 lakh lamps
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

सरयू पुल से लेकर गोंडा सीमा तक भव्य सजावट की जा रही है। सरयू पुल को न सिर्फ फूलमालाओं से सजाया जा रहा है। बल्कि विशेष लाइटिंग भी की जा रही है। पूरा सरयू पुल गोंडा सीमा तक दूधिया रोशनी से प्रकाशमान होगा। लाइट युक्त झालरों से सरयू घाटों को प्रकाशमान करने की तैयारी है। सरयू पुल पर ही आतिशबाजी भी की जाएगी। सरयू के घाट पर बने मंच से पीएम मोदी आतिशबाजी देखेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya will create history: PM will be involved, a new world record will be made by lighting 15 lakh lamps
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर पुलिस ने शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात आठ बजे से 24 अक्तूबर की सुबह दस बजे तक गोंडा-अयोध्या मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि वाहनों का रूट बदला जाएगा। एसपी ने बताया कि जनपद बस्ती की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें अयोध्या के रास्ते लखनऊ की ओर जाना है। ऐसे वाहनों को लोलपुर चौराहे से कटरा तिराहा के रास्ते कोल्हमपुर मनकापुर अथवा कटी तिराहे से तरबगंज करनैलगंज होते हुए लखनऊ जाएंगे। ऐसे वाहन जिन्हें गोरखपुर व बस्ती जाना है वे सभी वाहन दर्जीकुआं से मनकापु कोल्हमपुर के रास्ते गोरखपुर जाएंगे। इसके अलावा नवाबगंज के कटी तिराहा के रास्ते कोल्हमपुर मनकापुर होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed