श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर का बुधवार को कलश पूजन किया गया। श्रीरामनवमी मेले की तैयारियों और साज सज्जा के मध्य विधिवत अनुष्ठान के साथ हुए इस कलश पूजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रभारी गोपाल राव, प्रकल्प प्रमुख जगदीश शंकर आफले सहित एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Ayodhya: श्रीराम मंदिर के शिखर का हुआ कलश पूजन, महासचिव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी रहे मौजूद, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:03 PM IST
सार
अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर का कलश पूजन किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी व निर्माण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन