फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vedam World School: वेदम वर्ल्ड स्कूल सीतापुर रोड शाखा का हुआ शुभारंभ, देखें - भव्य आयोजन की तस्वीरें

Tue, 01 Apr 2025 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Apr 2025 03:53 PM IST
सार

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक, संस्कृति और खेल की गतिविधियों के साथ नई क्रांति लाने के संकल्प के साथ सोमवार को अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल की सीतापुर रोड शाखा का शुभारंभ हो गया।

विज्ञापन
Pics of Inaugration of Vedam World School Sitapur road branch in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक, संस्कृति और खेल की गतिविधियों के साथ नई क्रांति लाने के संकल्प के साथ सोमवार को अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल की सीतापुर रोड शाखा का शुभारंभ हो गया। यह विद्यालय सीतापुर रोड पर बीकेटी के पास स्थित है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
Pics of Inaugration of Vedam World School Sitapur road branch in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
वेदम वर्ल्ड स्कूल सीबीएसई से संबद्ध है। यह अपनी तरह का इकलौता स्कूल है, जहां ज्ञान, संस्कार और सांस्कृतिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक पठन-पाठन पर जोर दिया गया है। 
Pics of Inaugration of Vedam World School Sitapur road branch in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
विद्यालय में अच्छे शैक्षिक माहौल के साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों की सुविधा भी उपलब्ध है। ये खूबियां इस संस्थान को बाकी स्कूलों से अलग बनाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of Inaugration of Vedam World School Sitapur road branch in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इस मौके पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित शिक्षा व अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी बादशाहत साबित कर चुके महानुभाव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे इस स्कूल के बारे में बताया गया कि यहां पर आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देकर बच्चों को तैयार किया जाएगा। मुझे लगता है कि ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है। इसके लिए मैं विद्यालय प्रबंधन को बहुत - बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस विद्यालय की स्थापना लखनऊ के बॉर्डर पर की गई है। मुझे खुशी है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के जिन बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं मिल पाते हैं वेदम वर्ल्ड स्कूल उनकी इस कमी को पूरा करेगा और शिक्षा के उच्च केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

विज्ञापन
Pics of Inaugration of Vedam World School Sitapur road branch in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed