फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूमि पूजन के लिए पूरी अयोध्या को ओढ़ाई जा रही पीतांबरी, ज्योतिषाचार्यों ने बताया ये कारण, तस्वीरें

Sun, 02 Aug 2020 02:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Aug 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya is being painted in yellow colour before Bhoomi Poojan.
- फोटो : amar ujala

सैकड़ों वर्षों की तपस्या व लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की बेला निकट आते ही अयोध्या ही नहीं, वरन पूरे विश्व का हिंदू समाज आनंदित है। पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के शुरूआत की नींव रखी जाएगी, इस दौरान भूमि पूजन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।



इसे लेकर अयोध्या को भव्य व दिव्य बनाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या नगरी को पीतांबरी ओढ़ाई जा रही है, भूमि पूजन से पहले अयोध्या नगरी को पीले रंग में रंगकर शुभता का संदेश दिया जा रहा है।

Ayodhya is being painted in yellow colour before Bhoomi Poojan.
- फोटो : amar ujala

भारतीय शास्त्र व ज्योतिष में भी पीले रंग को खास महत्व दिया गया है। पीले रंग का संबंध गुरु बृहस्पति से भी माना गया है। यह सूर्य के चमकदार हिस्से वाला रंग है। यह मुख्य रंगों का हिस्सा है और जो स्वभाव से ऊर्जा पैदा करने वाला होता है।

मान्यता है कि पीला रंग जीवन में शुभता लाता है। मन को उत्साहित करके नकारात्मक विचारों को समाप्त कर देता है, इस रंग के प्रयोग से ज्ञान प्राप्ति में सुविधा होती है। इन सभी तथ्यों व धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखकर नगर निगम अयोध्या ने भूमि पूजन से पहले धर्मनगरी को पीले रंग से रंगने का निश्चय किया।

Ayodhya is being painted in yellow colour before Bhoomi Poojan.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से लेकर सरयू तट तक सड़क की दोनों पटरियों को पीले रंग से रंगा जा रहा है। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं कि किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा-पाठ में भी पीला रंग शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya is being painted in yellow colour before Bhoomi Poojan.
- फोटो : amar ujala

आज जब अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की शुरूआत होने जा रही है तो ऐसे में चारों तरफ शुभ ही शुभ हो। इसके लिए धर्मनगरी अयोध्या को पीतांबरी ओढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya is being painted in yellow colour before Bhoomi Poojan.
अयोध्या - फोटो : amar ujala

अयोध्या को पीले रंग में रंगना, शुभ ही शुभ
बड़ी यज्ञवेदी के यामुनाचार्य जी महराज पीले रंग की महत्ता बताते हुए कहते हैं कि हिंदू धर्म में पीले रंग को शुभता का प्रतीक माना गया है। हम चावल में पीली हल्दी मिलाकर अक्षत बनाते हैं तो किसी शुभ कार्य में पीली धोती या पीतांबरी धारण करते हैं। अक्सर हमारे यहां शुभ कार्य में पीली धोती न होने पर सफेद धोती में हल्दी लगाकर उसे पीला स्वरूप देने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में भूमि पूजन से पूर्व अयोध्या को पीले रंग में रंगकर शुभता का संदेश दिया जा रहा है जो हिंदू धर्म की परंपरा भी है। (सजावट के लिए तैयारी में लगे कलाकार।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed