{"_id":"6ac6a73fc28410ea8d0a546e","slug":"12-flood-pumping-stations-to-provide-relief-from-waterlogging-lucknow-news-c-13-lko1070-1956073-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जलभराव से राहत देंगे 12 बाढ़ पंपिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जलभराव से राहत देंगे 12 बाढ़ पंपिंग स्टेशन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती का जलस्तर बढ़ने से होने वाली जलभराव की समस्या से राहत के लिए 12 बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। ये स्टेशन आईआईएम रोड से किसान पथ तक बनेंगे। एलडीए की ओर से जलभराव वाले स्थानों का सर्वे करवाकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इन स्टेशनों के निर्माण पर करीब 148 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से सीमावर्ती इलाकों में जलभराव की समस्या आती है। इस परेशानी से जूझने वाली जगहों को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार की गई है। ग्रीन कॉरिडोर के किनारे बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। इसके तहत 400 किलोलीटर क्षमता के आठ स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा 600 किलोलीटर क्षमता के चार अन्य बाढ़ पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इनसे बारिश के पानी की जल्द निकासी सुनिश्चित कराई जा सकेगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही एलडीए और नगर निगम बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू करेंगे।
-- -
यहां बनाए जाएंगे पंपिंग स्टेशन
- आईआईएम इंटरसेक्शन, कैल कॉलोनी बसंतकुंज योजना, गऊघाट ब्रिज के निकट, सेक्टर-7 गोमतीनगर विस्तार, ग्राम-घैला (प्रबंध नगर योजना), सीतापुर बंधा रोड, इकाना स्टेडियम के पास, सीजी सिटी ड्रेन के पास, ग्राम-बक्कास (आईटी सिटी), ग्राम-चौरासी (वेलनेस सिटी), ग्राम-नूरपुर बेहटा (वेलनेस सिटी) एवं किसान पथ के पास।