फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fluctuations in the weather will continue today as well

Lucknow News: आज भी जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

Thu, 08 Oct 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in the weather will continue today as well
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी। देखते देखते तेज रफ्तार हवाएं चलने लगीं। हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आई और देर शाम तक हवा में ठंडक घुली रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम में यह नरमी अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की बढ़त के साथ 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed