फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट वर्ल्डकप: भारत से हारने के बाद फैमिली संग आस्ट्रेलिया टीम पहुंची लखनऊ, कुछ यूं दिखे अंदाज, तस्वीरें

Mon, 09 Oct 2023 06:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Oct 2023 06:36 PM IST
सार

क्रिकेट विश्वकप के तहत 12 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम लखनऊ पहुंच गई। 

विज्ञापन
Australia cricket team reached Lucknow, to compete with South Africa
टीम आस्ट्रेलिया। - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट विश्वकप के तहत 12 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम लखनऊ पहुंच गई। अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम रविवार दिन में ही लखनऊ पहुंच गई थी। 

 
Australia cricket team reached Lucknow, to compete with South Africa
आस्ट्रेलिया टीम। - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया टीम का आज एयरपोर्ट पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। यहीं से टीम के खिलाड़ी सीधे अपने होटल की ओर रवाना हो गए। ऑस्ट्रेलिया टीम का अभ्यास सत्र मंगलवार को शाम को 6:00 बजे से 9:00 तक नियत किया गया है।
Australia cricket team reached Lucknow, to compete with South Africa
आस्ट्रेलिया टीम। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम से रविवार को मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में अगले दो मैच खेलेंगी. टीम के लिए अगले दोनों मुकाबले खासे महत्वपूर्ण होंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम जबरदस्त फॉर्म में है और श्रीलंका भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Australia cricket team reached Lucknow, to compete with South Africa
आस्ट्रेलिया टीम। - फोटो : अमर उजाला
 ऐसे में सोमवार को आराम करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मंगलवार की शाम से अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर देगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम लखनऊ के होटल ताज में रुक रही है. लखनऊ सोमवार को पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच होटल तक पहुंचे।
विज्ञापन
Australia cricket team reached Lucknow, to compete with South Africa
टीम के खिलाड़ियों को देखने उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के लिए लखनऊ के मुकाबले बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों मुकाबले को जीतने के लिए कंगारू टीम हर संभव प्रयास करेगी. विकास तौर पर उसकी निगाह स्पिन गेंदबाजी के खिलाफअभ्यास करने को लेकर होगी. दक्षिण अफ्रीका के पास केशव महाराज जैसे मजबूत स्पिनर हैं। जिनका सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयारी करेगा। ऑस्ट्रेलिया भारतीय स्पिनरों के सामने कुछ खास नहीं कर सका था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed