फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup: वर्ल्ड कप 2023 की यादगार शुरुआत के बाद लखनऊ पहुंची दक्षिण अफ्रीका, रिलैक्स नजर आए खिलाड़ी, तस्वीरें

Sun, 08 Oct 2023 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Oct 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2023: South Africa cricket team arrived Lukcnow.
- फोटो : amar ujala

विश्व कप 2023 के अपने पहले ही मैच में यादगार प्रदर्शन कर श्रीलंका को हराने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम रविवार दोपहर लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ एयरपोर्ट से सभी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी होटल के रवाना हो गए।



दक्षिण अफ्रीका ने विश्वकप 2023 के अपने पहले मैच में 400 से ज्यादा रन बनाए। इस मैच में तीन बल्लेबाजों क्विंटन डीकॉक, रासी वेन डेर डुसेन और एडेन मार्करैम ने शानदार शतक लगाए।



अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 428 रन बनाए और श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने विश्वकप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

World Cup 2023: South Africa cricket team arrived Lukcnow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। रविवार को भारत व आस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मुकाबला खेला जा रहा है।

World Cup 2023: South Africa cricket team arrived Lukcnow.
- फोटो : amar ujala

आस्ट्रेलिया की टीम 9 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी। (एयरपोर्ट से निकलते दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी।)

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2023: South Africa cricket team arrived Lukcnow.
- फोटो : amar ujala
दक्षिण अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज कैगीसो रबाडा।
विज्ञापन
World Cup 2023: South Africa cricket team arrived Lukcnow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ में विश्वकप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। 16 अक्तूबर (ऑस्ट्रेलिया- श्रीलंका) को होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका 11 अक्तूबर को हैदराबाद से लखनऊ आएगी। 19 अक्तूबर (श्रीलंका-नीदरलैंड) को होने वाले मुकाबले के लिए नीदरलैंड की टीम धर्मशाला से लखनऊ आएगी। 29 अक्तूबर (भारत-इंग्लैंड) को होने वाले मुकाबले के लिए भारत की टीम 25 को धर्मशाला से और इंग्लैंड की टीम 27 को बंगलूरू से लखनऊ पहुंचेगी। शहर में विश्वकप के तहत तीन नवंबर (नीदरलैंड-अफगानिस्तान) को होने वाले मुकाबले के लिए नीदरलैंड की टीम 30 अक्तूबर को कोलकाता से और अफगानिस्तान की टीम 30 अक्तूबर को पुणे से लखनऊ आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed