फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 25 को, शुरू होगा दीपोत्सव का उल्लास, यहां देखें- पूजन और खरीदारी के उत्तम मुहूर्त

Mon, 21 Oct 2019 02:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
auspicious time for dhanteras puja in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

आदि वैध भगवान धन्वंतरि जयंती और साल का सबसे बड़ा त्योहारी दिन ‘धनत्रयोदशी’ 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार शाम 4 बजकर 31 मिनट तक द्वादशी का मान होने से पूजन और शॉपिंग के उत्तम मुहूर्त शाम को ही मिल सकेेंगे। धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव का आगाज होगा। आचार्य प्रदीप ने बताया कि 25 अक्टूबर को शाम 4:31 बजे से त्रयोदशी का मान शुरू होगा। ऐसे में भगवान धन्वंतरि की पूजा और शॉपिंग का उत्तम मुहूर्त शाम से ही मिलेंगे। घरों में गोधूलि बेला के अलावा शाम 6:35 बजे से रात 8:30 बजे तक पूजन किया जा सकता है।

auspicious time for dhanteras puja in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इसी समय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। शाम 4:31 बजे से शुरू होने वाली त्रयोदशी शनिवार को दोपहर 2:09 बजे तक रहेगी। इसी दिन आदि वैद्य भगवान धन्वंतरि की जयंती पर उनका पूजन कर निरोग रहने का आशीर्वाद भी लिया जाएगा। इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।


 
auspicious time for dhanteras puja in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भगवान धन्वंतरि जयंती को कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से सारी कामनाएं पूरी होती हैं। पद्मपुराण के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी ‘धनत्रयोदशी’ पर विष्णु-लक्ष्मी पूजन न करने वाले से लक्ष्मी कृपा दूर रहती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
auspicious time for dhanteras puja in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
धनतेरस पर खरीददारी के मुहूर्त
आचार्य प्रदीप के मुताबिक धनतेरस पर स्थिर और अस्थिर लग्नों को विचार कर खरीददारी करनी चाहिए।
- शाम 6:35 बजे से रात 8:30 बजे तक : प्रॉपर्टी, जमीन, जायदाद, मकान, दुकान, आभूषण, सोना, चांदी एवं अन्य कीमती धातु के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त।
- रात 8:30 बजे से रात 10:44 बजे तक  : दोपहिया व चार पहिया वाहन, टीवी, फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद के लिए उत्तम मुहूर्त हैं।
- शाम 4:55 बजे से शाम 6:35 बजे तक : बर्तन, बहुमूल्य धातुओं के पात्र, वस्त्र, कपड़े, सजावटी, सौंदर्य आदि के सामान खरीदे जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
auspicious time for dhanteras puja in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

शाम को पूजन और खरीददारी के उत्तम मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव की शुरुआत होगी। इस बार धनतेरस पर शुक्र प्रदोष, धनत्रयोदशी और ब्रह्म सिद्धि का महा संयोग बन रहा है। समुद्र मंथन के समय प्रगट हुए भगवान धन्वंतरि ने संसार को अमृत प्रदान किया था। पूजन और खरीददारी के लिए शाम 4:32 के बाद का समय अति शुभ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed