{"_id":"6a8fbf89666cde39260d4849","slug":"up-politics-mayawati-s-appeal-up-government-should-reopen-the-30-000-closed-schools-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: मायावती की अपील - बंद किए गए 30 हजार स्कूलों को दोबारा खोले यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: मायावती की अपील - बंद किए गए 30 हजार स्कूलों को दोबारा खोले यूपी सरकार
Thu, 27 Aug 2026 10:09 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:09 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से प्रदेश में बंद किए गए स्कूलों को फिर से खोलने की अपील की है साथ ही एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के एलान को देर से उठाया गया सही कदम बताया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि योगी सरकार की ओर से यूपी के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा एक सही निर्णय है पर ये कदम चुनावी अधिक लगता है। उन्होंने शिक्षक भर्ती के लिए आंदोलनरत छात्रों की भी सुनने के लिए सरकार से अपील की है। वहीं, प्रदेश में बंद किए गए 30 हजार स्कूलों को खुलवाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने जारी किए गए बयान में कहा कि
1. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अगले छह महीने में (अर्थात विधानसभा आमचुनाव तक) एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा हालांकि विलम्ब से उठाया गया सही किन्तु चुनावी कदम ज्यादा लगता है फिर भी वे नियुक्तियां पेपरलीक व भ्रष्टाचार आदि के अभिशाप से मुक्त समय से पूरा हो जायें तो यह सही होगा ताकि यह चुनावी छलावा ना साबित हों, जबकि इसके साथ ही एससी, एसटी व ओबीसी समाज के आरक्षित पदों के बैकलाग पर भर्तियों के बारे में भी सरकारी घोषणा की लोगों को उत्सुकता से प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
2. इतना ही नहीं बल्कि यहां 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों को लेकर इन वर्गों के 6,800 अभ्यार्थी अपनी नियुक्ति के लिये भूखे-प्यासे लगातार आन्दोलनरत हैं, उनके बारे में भी सरकार को पूरी सहानुभूतिपूर्वक जरूर सोचना चाहिये, क्योंकि उन्हें वास्तविक राहत सरकार ही दे सकती है।
विज्ञापन
3. इसके साथ ही, बीएसपी यूपी सहित पूरे देश भर में स्कूली शिक्षा की बदहाल व्यवस्था को समुचित तौर पर बेहतर बनाने की मांग लगातार करती रहती है किन्तु संभवतः 'जेन-जी’ व ’जेन-अल्फा’ के दबाव में जो थोड़ी अनचाही हलचल सरकारी स्तर पर देखने को मिल रही है वह मामूली ही सही परन्तु स्कूली शिक्षा में सुधार करने की सही नीयत से हो तो यह उचित होगा और इस क्रम में यहां लगभग 30 हजार जो सरकारी स्कूल बंद कर दिये गये हैं उन्हें दोबारा अच्छे तरीके से सक्रिय करने की व्यवस्था सरकार अविलम्ब करे तो यह भी जनहित में होगा।
4. इसके अलावा, बुजुर्ग महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा आदि की व्यवस्था से कहीं अधिक महिलाओं को हर क्षेत्र में शोषण, अत्याचार, उत्पीड़न आदि से बचाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के बारे में भी सरकारों को सही नीयत व नीति से कार्य करने की जरूरत है।
यूपी में चुनावी माहौल बनने लगा है सपा-भाजपा की तरफ से महिला मतदाताओं को लुभानेवाली योजनाओं की घोषणा की जा चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है।