फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमलेश तिवारी हत्याकांड: फुटेज में दिखी महिला को लेकर सामने आया सबसे बड़ा सच, पुलिस भी हैरान

Mon, 21 Oct 2019 12:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case role of woman is also suspicious Police investigation
kamlesh tiwari murder case - फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
कमलेश तिवारी हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला को पुलिस ने अभी क्लीन चिट नहीं दिया है। फिलहाल महिला पुलिस की हिरासत में है। शनिवार देर रात एडीजी जोन कार्यालय में डीजीपी ओम प्रकाश सिंह और एसआईटी प्रमुख आईजी एसके भगत ने सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों के साथ दिख रही महिला से लंबी पूछताछ की। 
kamlesh tiwari murder case role of woman is also suspicious Police investigation
kamlesh tiwari murder case - फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
महिला द्वारा दी जानकारी को एसआईटी तस्दीक करा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं उसमें महिला दो सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रही है। पहले कैमरे में वह दोनों हत्यारों से कुछ बात करती हुई दिख रही है जबकि दूसरे कैमरे की फुटेज जो मात्र 2 मिनट कुछ सेकेंड के बाद की है उसमें वह तेजी के साथ दूसरी ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। 
kamlesh tiwari murder case role of woman is also suspicious Police investigation
kamlesh tiwari murder case - फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
पुलिस के शक का आधार इसे ही बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया था कि वह कैंट क्षेत्र में चल रहे चुनाव के प्रचार के लिए गई हुई थी। उक्त दोनों युवकों ने रास्ते में उससे रास्ता पूछा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case role of woman is also suspicious Police investigation
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अर्जुन साहू
अब पुलिस यह तस्दीक करने की कोशिश कर रही है महिला ने जो जानकारी दी है वह सही है या गलत? प्रचार कर रही थी तो वह किन किन लोगों से मिली। जिसका प्रचार कर रही थी, वह उसे जानता है या नहीं? इससे पहले वह उस क्षेत्र में कभी आई थी या नहीं? आई थी तो कब आई थी?
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case role of woman is also suspicious Police investigation
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अर्जुन साहू
आपको बता दें कि हिंदू महासभा के पूर्व नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार को दो बदमाशों ने लखनऊ में बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश भगवा कपड़े पहने हुए थे और मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर लाए थे। दोनों नाका स्थित खुर्शेदबाग की तंग गलियों में स्थित कमलेश के घर पहुंचे। पहली मंजिल स्थित पार्टी दफ्तर में पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed