फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरमास खत्म होने के बाद शुरू हुई बैंड बाजों की धूम, 14 मार्च तक रहेगा शादियों का धमाल

Fri, 18 Jan 2019 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Jan 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
auspicious dates for marriage in year 2019
डेमो
मकर संक्रांति के साथ ही 16 दिसंबर से चल रहे खरमास के समाप्त होने के साथ ही बृहस्पतिवार से लखनऊ में शादी-ब्याह शुरू हो गए और बारातों में बैंड बाजा गूंजने लगा। एक माह बाद मिल रही साल 2019 की पहली सहालग के चलते शाम से नगर के गेस्ट हाउस, बारात घरों के आसपास शादी बारात की रौनक दिखी। शाम से लेकर रात तक ट्रांसगोमती, सिसगोमती के तमाम इलाकों में बारातों की धूम रही। 
auspicious dates for marriage in year 2019
डेमो
डालीगंज निवासी पं. कृष्णकांत ने बताया कि गत 16 दिसंबर 2018 से सूर्य धनु राशि पर चले गये थे। तब से खरमास चल रहा था, मकर संक्रांति होने के साथ सूर्य की चाल बदली और खरमास समाप्त हुआ।
auspicious dates for marriage in year 2019
डेमो - फोटो : डेमो
बृहस्पतिवार को सड़कों पर बैंड बाजा संग बारातें उतरीं। कस्बाई इलाकों में भी वैवाहिक आयोजनों की धूम रही। पं. कृष्णकांत के मुताबिक, वैवाहिक लग्न 14 मार्च तक मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
auspicious dates for marriage in year 2019
- फोटो : डेमो
15 मार्च से फिर खरमास शुरू होगा। तब तक मौजूदा संवत्सर में 33 लग्न रहेंगी। जनवरी में 18, 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 30 और 31 को लग्न रहेंगी। 
विज्ञापन
auspicious dates for marriage in year 2019
डेमो - फोटो : डेमो
फरवरी में 1, 3, 8, 9, 10, 13, 14, 19, 20, 21, 22, 25, 26 और 28 को लग्न होंगी। जबकि मार्च में 2, 3, 7, 8, 9, 12, 13 और 14 तारीख तक लग्न रहेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed