{"_id":"5b8661ce42c7924671664754","slug":"auspicious-dates-for-festivals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी के साथ शुरू होगी त्योहारों की लड़ी, यहां देखें तारीख और शुरू कर दें तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी के साथ शुरू होगी त्योहारों की लड़ी, यहां देखें तारीख और शुरू कर दें तैयारियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
मंदिर की झांकी बनाने का काम शुरु
- फोटो : amar ujala
कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही अगले दो महीनों तक त्योहारों की झड़ी लग जाएगी। 2-3 सितंबर को श्री कृष्णजन्माष्टमी के साथ ही पर्वों का मौसम शुरू हो जाएगा। सितंबर के मध्य में नगर के दर्जनों स्थनों पर गणपति पंडालों में बप्पा 5 से 10 दिनों के लिए विराजेंगे। इसके बाद दो महीने तक चलने वाले तीज त्योहारों की रंगोली से शहर सराबोर रहेगा। गणपति उत्सव, नवरात्र, रामलीला, दशहरा, दुर्गा पूजा, दीवाली की छठा बिखरेगी तो छिटपुट तीज-त्योहार घरों में एक के बाद एक दस्तक देते रहेंगे। बीतते नवंबर के साथ जब इन त्योहारी खुशियों का कारवां थमने को होगा तो देवता सोकर जागेंगे।
पुलिस लाइन में झांकी बनाने का काम शुरू
- फोटो : amar ujala
अगस्त महीने के आखिर में बहुला चौथ के बाद से सितंबर में हलषष्ठी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक बिखरेगी। पुलिस लाइन, पीएसी, रेलवे, थानों समेत नगर में दर्जनों जगह झांकियां सजेंगी, ठाकुरद्वाराें मंदिरों में पूजन होंगे। वहीं गजानन उत्सव के तहत 13 सितंबर से तमाम स्थानों पर गणपति पूजा पंडाल लगेंगे। हर दिन शाम को गणपति पूजन होंगे। सितंबर में ही देवशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा होगी, उसके बाद इसी महीने में पितरों के नमन का पर्व पितृपक्ष 25 सितंबर से शुरू होगा
झांकी बनाने का काम शुरू
- फोटो : amar ujala
सितंबर के तीज त्योहार
तारीख पर्व-त्योहार
29 अगस्त बहुला चौथ
01 सितंबर हलषष्ठी
2-3 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
12 सितंबर हरितालिका तीज
13 सितंबर गणेश चतुर्थी, गणपति उत्सव का आगाज
14 सितंबर ऋषिपंचमी
17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा
23 सितंबर गणपति विसर्जन
25 सितंबर पितृपक्ष श्राद्ध तर्पण की शुरुआत
तारीख पर्व-त्योहार
29 अगस्त बहुला चौथ
01 सितंबर हलषष्ठी
2-3 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
12 सितंबर हरितालिका तीज
13 सितंबर गणेश चतुर्थी, गणपति उत्सव का आगाज
14 सितंबर ऋषिपंचमी
17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा
23 सितंबर गणपति विसर्जन
25 सितंबर पितृपक्ष श्राद्ध तर्पण की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अक्टूबर में नवरात्र, रामलीला, दुर्गा पूजा का धमाल
पितरों को नमन के बाद अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह से शारदीय नवरात्र में मंदिराें में मां का पूजन होगा। इसके अलावा नगर में सौ से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल सजेंगे। ढाक धुनुचि की थाप पर मां के पूजन आराधना के बीच रामलीलाओं का मंचन भी शुरू हो जाएगा। दुर्गा पूजा रामलीला की रौनक के बीच 19 तारीख को दशहरे की धूम रहेगी। शरद पूर्णिमा के बाद सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ भी अक्टूबर के आखिरी महीने में दस्तक देगा।
पितरों को नमन के बाद अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह से शारदीय नवरात्र में मंदिराें में मां का पूजन होगा। इसके अलावा नगर में सौ से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल सजेंगे। ढाक धुनुचि की थाप पर मां के पूजन आराधना के बीच रामलीलाओं का मंचन भी शुरू हो जाएगा। दुर्गा पूजा रामलीला की रौनक के बीच 19 तारीख को दशहरे की धूम रहेगी। शरद पूर्णिमा के बाद सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ भी अक्टूबर के आखिरी महीने में दस्तक देगा।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
अक्टूबर के तीज त्योहार
तारीख पर्व-त्योहार
10 अक्टूबर शारदीय नवरात्र
18 अक्टूबर महानवमी
19 अक्टूबर दशहरा विजयादशमी
24 अक्टूबर शरद पूर्णिमा
27 अक्टूबर करवा चौथ
31 अक्टूबर अहोई आठे अष्टमी
तारीख पर्व-त्योहार
10 अक्टूबर शारदीय नवरात्र
18 अक्टूबर महानवमी
19 अक्टूबर दशहरा विजयादशमी
24 अक्टूबर शरद पूर्णिमा
27 अक्टूबर करवा चौथ
31 अक्टूबर अहोई आठे अष्टमी