{"_id":"5f310fb66350191a757e3dfc","slug":"attack-on-bjp-mla-brijesh-kumar-prajapati-and-gunner-in-pgi-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने अचानक ही कर दिया था भाजपा विधायक के काफिले पर हमला, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों ने अचानक ही कर दिया था भाजपा विधायक के काफिले पर हमला, ये था पूरा मामला
Mon, 10 Aug 2020 03:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Aug 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने वाहन में की तोड़फोड़, मौजूद पुलिस, गनर जख्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में रविवार शाम बांदा की तिंदवारी सीट से भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति पर हमला हो गया। इसमें उनका गनर जगत बहादुर सिंह घायल हो गया। हमलावरों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी और विधायक के वाहन में तोड़फोड़ भी की। दरअसल शाम को कुछ युवकों ने विधायक के साले अमन पर जानलेवा हमला कर दिया था। साले के बुलाने पर ही विधायक तेलीबाग गए थे। पुलिस ने विधायक के गनर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई केके मिश्रा के मुताबिक, रविवार शाम को तेलीबाग के कुम्हार मंडी में रहने वाले अमन प्रजापति पर मोहल्ले के ही आशीष रावत ने 40-50 साथियों संग हमला बोल दिया था। अमन ने इसकी जानकारी अपने जीजा भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति को दी। शाम करीब 7:30 बजे बृजेश प्रजापति दल-बल के साथ तेलीबाग पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
अभी वह ससुराल से 50 कदम की दूरी पर ही थे कि साले पर हमला करने के आरोपियों ने विधायक के काफिले पर पथराव कर दिया। विधायक के मुताबिक, इस पर गनर जगत बहादुर सिंह अन्य साथियों बृजेंद्र सिंह, सनोज कुमार और विनोद कुमार के साथ नीचे उतरा और विरोध किया। इस पर हमलावरों ने घेर कर सभी की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
इस दौरान जगत बहादुर सिंह को काफी चोटें आ गईं। हमलावरों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वहीं, बृजेंद्र, सुनोज और विनोद तीनों चोटिल हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग जुट गए और जमकर पथराव किया। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब आधा घंटा तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गनर की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
भाजपा विधायक के गनर जगत बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आशीष रावत, मनीष रावत, टुंडे, मन्नी, सनी शिवा रावत सहित 40-50 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भाजपा विधायक के गनर जगत बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आशीष रावत, मनीष रावत, टुंडे, मन्नी, सनी शिवा रावत सहित 40-50 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।