फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में भारी संख्या में गिरफ्तारियां, सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Thu, 23 Jun 2016 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jun 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
arrest of gram rojgar sevak in lucknow.

शासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद गुरुवार को प्रदेश भर से आए ग्राम रोजगार सेवकों और पंचायत मित्रों ने आर-पार के संघर्ष का एलान कर दिया। उन्होंने सरकार की ओर से घोषित तीन गुना मानदेय के प्रस्ताव को नकारते हुए कहा कि नियमितीकरण से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इसके साथ ही रमाबाई रैली स्थल पर उन्होंने बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। रोजाना 50 रोजगार सेवक और पंचायत मित्र अनशन पर बैठेंगे।

arrest of gram rojgar sevak in lucknow.

प्रदेश भर से ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत मित्र सुबह से ही शहर के बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे थे। उनकी तैयारी लक्ष्मण मेला स्थल से कूच करके विधानभवन का घेराव करने की थी, मगर डीएम राजशेखर और एसएसपी मंजिल सैनी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने धरपकड़ कर सभी को रमाबाई रैली स्थल भेज दिया।

arrest of gram rojgar sevak in lucknow.

ऐसे में राजधानी के लोगों को आंदोलन की वजह से होने वाले जाम की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। डीएम राजशेखर ने दिन में बताया कि  प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रमाबाई रैली स्थल भेजा गया है, लेकिन शाम में उन्होंने गिरफ्तारी न होने की बात कही। इसको लेकर ग्राम रोजगार सेवकों में रोष भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
arrest of gram rojgar sevak in lucknow.

कृषि उत्पादन आयुक्त से वार्ता फेल
जिलाधिकारी राजशेखर रोजगार सेवकों से वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे, मगर आंदोलनकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्य सचिव आलोक रंजन से वार्ता पर करने पर अड़े रहे। बाद में डीएम ने आंदोलनकारियों की शासन स्तर पर वार्ता मुकर्रर करवाई।

विज्ञापन
arrest of gram rojgar sevak in lucknow.

दोपहर करीब दो बजे बाद छह कर्मचारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार से वार्ता के लिए पहुंचा, लेकिन लगभग एक घंटे की वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेमियादी क्रमिक धरना और अनशन शुरू करने की घोषणा कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed