मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से सपा की प्रत्याशी हैं। मुलायम सिंह यादव उनके लिए 14 फरवरी से वोट मांगेंगे। बता दें कि अपर्णा के टिकट को लेकर भी यादव परिवार में खींचतान की खबरें आई थीं और अपर्णा को भी झगड़े की एक वजह कहा जा रहा था। हालांकि परिवार में हुए इस कलह पर अपर्णा का कुछ और ही कहना है। पढ़ें आगे स्लाइड्स में...
अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। वह अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। यहां तक कि उन्होंने खुद ये बात मानी, मेरे मन में जो आता है वह बोल देती हूं। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि ऐसा माना जा रहा है कि यादव परिवार में आपको टिकट देने को लेकर भी खींचतान हुई। इस पर उन्होंने जवाब दिया, कांग्रेस से गठबंधन के चलते कैंट सीट पर विचार चल रहा था। ये बात इतनी बड़ी नहीं थी जितना इसे पेश किया गया। अपर्णा ने कहा, अखिलेश भइया ने हमेशा बड़े बेटे का फर्ज निभाया है और मुझे उम्मीद है कि वह मेरे लिए वोट भी मांगेंगे।
3 of 7
अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
अपर्णा ने कहा कि लोग बेवजह मुझे झगड़े की जड़ बताते हैं जबकि मैंने तो परिवार को हमेशा जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये सच्चाई कभी नहीं बदलेगी कि वो हमारे बड़े हैं और वो जो कहेंगे हमें मानना होगा। उन्होंने बताया, मैंने तो परिवार के लिए फेविकोल का और मिठास घोलने का काम किया है।
अपर्णा ने ये भी कहा, बड़ों में कभी-कभी अहम आ जाता है पर हमने बच्चों के बीच कभी दूरी नहीं आने दी। अपर्णा ने बताया कि हमारे घर के पीछे का एक कॉमन दरवाजा है जिसे हमने कभी बंद नहीं होने दिया।
5 of 7
अपर्णा यादव
- फोटो : facebook
अपर्णा ने बताया, मैंने हमेशा परिवार के बीच कड़ी बनने का काम किया है। मैं चाहती हूं कि मेरी बच्ची को एक ऐसा परिवार मिले जिसमें दादा, दादी, ताऊ, ताई सभी हों।