फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीयूष मिश्रा के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, भगत सिंह को बताया था 'लौंडा'

Wed, 29 Nov 2017 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
piyush mishra says launda to bhagat singh.

बॉलीवुड के एक्टर, डायरेक्टर, राइटर व सिंगर पीयूष मिश्रा के भगत सिंह पर दिए गए बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। अभी कुछ दिनों पहले ही लखनऊ के आईआईएम आए पीयूष मिश्रा ने ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को अपनी बातचीत में 'लौंडा' कहकर सम्बोधित किया था। पीयूष के बयान पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पीयूष ने अपने लेक्चर में कहा था कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव लौंडे ही तो थे। वो भगवान नहीं हैं। ये तीनों 20 साल के अंदर के लौंडे थे। इन लोगों ने पहले ही अपनी मौत डिजाइन कर ली थी।



पीयूष ने कहा था कि वो पहले ही मरने-मारने के लिए तैयार थे। मैं चाहे उन्हें लौंडा बोलूं या लड़का इसमें क्या गलत बात है। उनके इस बयान पर लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ा। जिसमें से एक ने कहा कि चर्चा में रहने के लिए अक्सर फिल्मों से जुड़े लोग ऐसा करते हैं। ऐसा करके वो लोगों की नजरों में आ जाते हैं और ये चर्चा में रहने के लिए फिल्म के लोगों का तरीका है।

वहीं, एक यूजर ने इसे अपमानजनक करार दिया और कहा कि ये किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है कि आजादी के नायक के लिए इस तरह हल्के व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाए।

जब lucknow.amarujala.com ने पीयूष मिश्रा से संपर्क कर उनसे इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इसे एक पुरानी बात कहकर फोन कट कर दिया।

piyush mishra says launda to bhagat singh.

फिल्म पद्मावती के विरोध पर उन्होंने कहा था कि बिना फिल्‍म देखे विरोध क्यों? क्या उसकी स्क्रिप्ट लीक हुई है? फिल्म में अलाउद्दीन के साथ ड्रीम सीन न हो। शायद इसे हटा भी दिया गया है। फिल्म का विरोध तभी तक ठीक है जब तक उसमें कुछ आपत्तिजनक हो। उन्होंने कहा कि फिल्म के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया जा सकता, लेकिन कुछ भी विरोध भी नहीं किया जा सकता।

piyush mishra says launda to bhagat singh.
वहीं, राजनीतिक मुद्दों पर पीयूष ने कहा था कि इस समय देश की राजनीति में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। कुछ नेता तो हास्यास्पद लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
piyush mishra says launda to bhagat singh.

उन्होंने ये भी कहा था कि भगत सिंह को पढ़ने के बाद उन्हें कई रोचक बातें भी पता चलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed