इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में सोमवार से भावी इंजीनियरों की प्रतिभा देखने को मिली। किसी ने खेलकूद प्रतियोगिता में दांव दिखाए तो किसी ने गायन और नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौका था संस्थान के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘एनकोर-2019’ का, जिसमें भावी इंजीनियरों ने शानदार प्रदर्शन किया।
2 of 5
एनकोर
- फोटो : amar ujala
पहले दिन की शुरुआत कबड्डी, टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं से हुई। इसमें विभिन्न टीमों ने तीखी धूप में भी उत्साह से भाग लिया।
3 of 5
एनकोर
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल सभागार में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने डांस में धमाल किया। नाट्स क्लब ‘जोश’ ने भी शानदार प्रदर्शन से सभी में जोश भरा।
4 of 5
एनकोर
- फोटो : amar ujala
हास्य अभिनेता तन्मय टंडन ने एक से बढ़कर हसगुल्ले छोड़े और युवाओं को खूब हंसाया। इससे पहले रविवार देर शाम कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व निदेशक प्रो. एचके पालीवाल ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
5 of 5
एनकोर
- फोटो : amar ujala
उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ आउटडोर एक्टिवी में भी खुद को पारंगत करने की बात कही। इस अवसर पर प्रो. एसपी त्रिपाठी, अमितेश पांडेय, डॉ. सीता लक्ष्मी, डॉ. आरसी एस चौहान, रजिस्ट्रार प्रदीप बाजपेई आदि उपस्थित थे।