फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीटेक स्टूडेंट ने बनाया 450 रुपये में रोबोट, सेना के लिए भी किया जा सकता है इसका प्रयोग

Mon, 05 Feb 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Feb 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
annual day of IET in lucknow
भावी इंजीनियरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा - फोटो : amar ujala
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वार्षिक समारोह ‘टेक फेस्ट-2018’ में रविवार को भावी इंजीनियरों की प्रतिभा दिखी। तकनीकी प्रतियोगिताओं में विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। समारोह का समापन सोमवार को होगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
annual day of IET in lucknow
भावी इंजीनियरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा - फोटो : amar ujala
रविवार को मेक वार, इनोवेटिका, मी इवेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ‘टैलेंट हंट’ का भी आयोजन किया गया। मी-इवेंट में भावी इंजीनियरों को कम से कम खर्च में ज्यादा प्रभावी रोबोट बनाना था। इसमें बीटेक प्रथम वर्ष के कुशाग्र ने लाइन फॉलोवर रोबोट बनाया जो रंगों के माध्यम से रास्ता पहचान कर उस पर चल सकता था।
annual day of IET in lucknow
भावी इंजीनियरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा - फोटो : amar ujala
ये रोबोट ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी चल सकता है। इसका प्रयोग सेना के लिए भी किया जा सकता है। इस रोबोट को बनाने की लागत केवल 450 रुपये है। प्रथम वर्ष के ही ऋषभ ने 130 रुपये में रोबोट बनाया जो बैटरी, मोटर से चलता था। इसकी भी विजिबिलिटी काफी क्लीयर थी। शुभम ने एक रिमोट कंट्रोल कार बनाई जिसमें टार्गेट फिक्स कर देने पर वह खुद रास्ता ट्रेस कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
annual day of IET in lucknow
भावी इंजीनियरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा - फोटो : amar ujala
इसमें जमीन की क्लीयरेंस भी पहचानी जा सकती है। विद्यार्थियों के रोबोट से जुड़े प्रयोग काफी सराहे गए। इनोवेटिका में हर ब्रांच के विद्यार्थियों की 10 टीमें शामिल हुईं। इसमें मैनुअल चलने वाला क्लॉथ ड्रायर काफी सराहा गया। जो साइकिल के पैडल मारने पर चलता था। एक अन्य विद्यार्थी ने ट्रेन में ब्रेक लगाने के दौरान बर्बाद होने वाली एनर्जी को डाइनमो के माध्यम से बैटरी चार्ज करने में प्रयोग करने का मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
annual day of IET in lucknow
भावी इंजीनियरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा - फोटो : amar ujala
ट्रेन में ब्रेक लगाने के दौरान जब वो धीमी होती है तो इस पर काफी एनर्जी बर्बाद होती है। वहीं टैलेंट हंट में भावी इंजीनियरों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने व डांस प्रस्तुत किए। समन्वयक अपूर्व कुशवाहा ने बताया कि सोमवार शाम 5.30 बजे कार्यक्रम का समापन समारोह होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed