{"_id":"5a77508c4f1c1b8f268b82cc","slug":"a-woman-fired-on-attackers-who-were-beating-her-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICs: पति को लात-घूंसों से पीट रहे थे हमलावर, रिवॉल्वर लेकर निकली पत्नी ने दागी गोली और फिर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICs: पति को लात-घूंसों से पीट रहे थे हमलावर, रिवॉल्वर लेकर निकली पत्नी ने दागी गोली और फिर..
Mon, 05 Feb 2018 12:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में जबरन मकान खाली कराने गए हमलावरों ने रविवार सुबह किराएदार को सड़क पर घसीटकर पीटा। चीख सुनकर दौड़ी पत्नी ने रिवॉल्वर से फायरिंग करके हमलावरों को खदेड़ दिया। मकान मालिक ने कब्जा व हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। किराएदार की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा लिखा गया।
2 of 7
एसओ काकोरी संजय पांडेय ने बताया कि आईआईएम रोड स्थित आम्रपाली योजना निवासी अब्दुल शकूर अंसारी ने आबिद अली व उनकी पत्नी आयशा आबिद पर मकान पर अवैध तरीके से कब्जा करने और हत्या के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बुजुर्ग अब्दुल शकूर का कहना है कि खुद को पत्रकार बताने वाले आबिद अली ने उनका मकान किराए पर लिया था। वकील पत्नी आयशा आबिद के साथ रहने लगे।
3 of 7
कुछ दिनों बाद किराया देना और बिजली का बिल जमा करना बंद कर दिया। मकान खाली करने की बात पर धमकाने लगे और कोर्ट में मुकदमा करने की बात कही। इस पर अब्दुल शकूर अपने बेटे शुएब व परिवार के अन्य लोगों के साथ आबिद से बात करने गए थे। उसने झगड़ा किया और पत्नी ने रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इस बीच आबिद अली ने अब्दुल शकूर अंसारी, उनके बेटे शुएब व आठ-दस हमलावरों पर घर पर धावा बोलकर सड़क पर घसीट कर पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आबिद ने कहा कि चीखपुकार पर पत्नी आयशा अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर निकली। धारदार हथियार व डंडों से लैस हमलावरों को पति की पिटाई करते देख आत्मरक्षार्थ फायरिंग की।
विज्ञापन
5 of 7
हमलावरों के चंगुल से छूटने के बाद आबिद ने भी फायर किए। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी। पुलिस ने मारपीट, गालीगलौज व जानमाल की धमकी की रिपोर्ट लिखी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।