{"_id":"576f80444f1c1bea7379a837","slug":"ankita-bajpai-creates-record-of-dancing-in-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पानी में नाचती रहीं अंकिता, बजती रहीं तालियां, बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पानी में नाचती रहीं अंकिता, बजती रहीं तालियां, बनाया रिकॉर्ड
Sun, 26 Jun 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनू
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंकिता ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न तो पानी में नाचती 15 साल की अंकिता के पैर थमने का नाम ले रहे थे, न ही मौजूद लोगों की तालियां। घुटनों तक पानी में लगातार पांच घंटे तक नृत्य करने के बाद भी अंकिता के चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं था। उसने निर्धारित पांच घंटे से अधिक कुल आठ घण्टे तक नृत्य किया। मौका था गोमतीनगर स्थित रिवर साइड अकादमी में शनिवार को आयोजित ‘झूम के बरसो रे मेघा’ कार्यक्रम का, जहां चाइल्ड लाइन ब्रांड एंबेसडर अंकिता बाजपेई ने यह अनोखा नृत्य कर रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया।
2 of 4
अंकिता ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
- फोटो : amar ujala
अंकिता मार्वेलस रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया और इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस रिकॉर्ड का दावा पेश करेगी। वह इससे पहले लगातार पांच घंटे घड़े पर नृत्य का रिकॉर्ड बना चुकी है। 11वीं की छात्रा अंकिता ने यह कोशिश अच्छी बारिश की उम्मीद में और किसानों की अच्छी फसल के लिए समर्पित की। उसने अलग-अलग गानों पर न सिर्फ नृत्य किया बल्कि घड़े, आग, झूमर, मोरपंख और मोमबत्ती का इस्तेमाल भी किया।
3 of 4
अंकिता ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
- फोटो : amar ujala
रिवर साइड अकादमी की प्राचार्या स्वाति वर्मा ने कहा कि हमारे विद्यालय की छात्रा की इस कोशिश पर गर्व महसूस करती हूं। अंकिता की मां अनीता शुरू से आखिर तक उसे प्रेरित करती रहीं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड मुश्किल है डर तो लगता ही है, लेकिन बच्ची पर पूरा भरोसा है। दिनभर घर में चहलकदमी करती अंकिता इतनी खुशमिजाज है कि रिकॉर्ड बनाने के बाद भी आपकी फरमाइश पर दोबारा नाचने को तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंकिता ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
- फोटो : amar ujala
तीन साल से नृत्य की ट्रेनिंग ले रही अंकिता की अनोखी कोशिश का अवलोकन करने मार्वेलस रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर आरपी सेन और प्रदेश संयोजक विकास गुप्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। एडिशनल एसपी रुचिता चौधरी के अतिरिक्त सत्या सिंह, आरके पंडित, विजयदीप, सुमन रावत ने भी अंकिता का हौसला बढ़ाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।