फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मंच से लोहिया बोले, 'मैं प्रधानमंत्री नेहरू का विरोधी हूं, जवाहरलाल नेहरू का नहीं'

Fri, 16 Nov 2018 04:12 PM IST
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Nov 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
an incident related to dr.ram manohar lohia
लोहिया और जवाहर लाल नेहरू - फोटो : डेमो
जवाहर लाल नेहरू से मतभेदों के चरम पर पहुंचने के कारण डॉ. लोहिया कांग्रेस से अलग हो चुके थे। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी बन चुकी थी। लोहिया अक्सर बिना बताए किसी शहर में पहुंच जाया करते थे। पार्टी के लोगों से भी ऐसा ही करने को कहते थे। 
an incident related to dr.ram manohar lohia
राम मनोहर लोहिया - फोटो : amar ujala
बात 1953 की है। संयोग से लोहिया लखनऊ में थे। उन्हें मालूम हुआ कि दारुलशफा में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की जिला इकाई की बैठक चल रही है। वह भी बैठक में पहुंचकर चुपचाप सबसे पीछे बैठ गए। पीछे बैठे जिले के नेता लोहिया को पहचान ही नहीं पाए। प्रमुख लोग मंच पर थे। इस कारण उनका ध्यान भी लोहिया की तरफ गया ही नहीं।
an incident related to dr.ram manohar lohia
जवाहर लाल नेहरू
समाजवादी बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र बताते हैं, ‘बैठक में नेहरू को लेकर वक्ता एक से एक टिप्पणियां कर रहे थे। जितने कठोर शब्दों का प्रयोग हो सकता था, कर रहे थे। लखनऊ जिले के एक नेता तो इतने उत्साहित हो गए कि वह नेहरू और लेडी माउंटबेटन के रिश्तों पर टिप्पणियों तक पहुंच गए। लोहिया जी अचानक खड़े हुए और तेज आवाज में बोले, ‘चुप रहो। जो मन में आ रहा है उसे बोलते ही जा रहे हो। नेहरू के बारे में कुछ पता भी है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
an incident related to dr.ram manohar lohia
राम मनोहर लोहिया - फोटो : डेमो
पीछे बैठे लोग तो लोहिया को ठीक से पहचानते भी नहीं थे। कुछ ने लोहिया को लेकर भी टिप्पणी शुरू कर दी। पर, तब तक मंच पर बैठे नेताओं ने लोहिया को देख और पहचान लिया था। वे तेजी से मंच से उतरकर डॉ. लोहिया के पास भागते हुए आए और माफी मांगते हुए उन्हें अपने साथ मंच पर लिवा ले गए। मंच पर पहुंचे डॉ. लोहिया का चेहरा गुस्से से लाल हो रहा था। 
विज्ञापन
an incident related to dr.ram manohar lohia
राम मनोहर लोहिया - फोटो : डेमो
वह बोले, ‘राजनीति में व्यक्तिगत आलोचना और स्त्री-पुरुष संबंधों को लेकर किसी के जीवन पर निजी टीका-टिप्पणी ठीक नहीं है। इस तरह की टिप्पणियां वे करते हैं जिनके पास तर्क नहीं होते, विरोधियों की आलोचना के लिए तथ्य नहीं होते। नीति नहीं होती। कम से कम प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के लोगों से मैं विरोधियों पर तर्क हीन और अमर्यादित टिप्पणियों की उम्मीद नहीं करता। आप लोग एक बात ठीक से समझ लें कि लोहिया, प्रधानमंत्री नेहरू की नीतियों का विरोधी है, न कि जवाहर लाल नेहरू का।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed