फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और नया खुलासा, आतंकी मंसूबों को अंजाम देने के लिए दिल्ली में मिलने वाले थे इनामुल और सलमान

Tue, 23 Jun 2020 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Jun 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
al qaeda agent inamul haq and Salman Khurshid Wani to meet in Delhi see pictures
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
बरेली से पकड़े गए आतंकी संगठन अल कायदा से प्रभावित इनामुल हक का कनेक्शन जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं उसकी खतरनाक मंसूबों की परत खुलती जा रही है। यूपी एटीएस ने रविवार को उसके साथी 25 वर्षीय सलमान खुर्शीद वानी को कश्मीर के रामबन से गिरफ्तार किया था। दोनों की अगले महीने दिल्ली में मुलाकात होनी थी। एटीएस सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में खतरनाक आतंकी साजिश व जेहादी मुहिम को लेकर अंतिम रूप दिया जाना था। 
al qaeda agent inamul haq and Salman Khurshid Wani to meet in Delhi see pictures
Inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
इस मीटिंग में दोनों के कई और साथी भी शामिल होने वाले थे। वे आतंकी संगठन से जुड़ने पर भी फैसला करने वाले थे। यह ग्रुप विस्फोटकों के बारे में प्रशिक्षण हासिल करना चाहता था। इस बीच एटीएस की टीम वानी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आज अदालत में पेश करेगी। एटीएस वानी को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों से अलग-अलग और साथ में भी पूछताछ की जाएगी। 
 
al qaeda agent inamul haq and Salman Khurshid Wani to meet in Delhi see pictures
Inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
कई राज्य के युवाओं को बरगलाने में जुटे थे
एटीएस के सूत्रों का कहना है कि इनामुल और वानी यूपी, कश्मीर, केरल, दिल्ली व अन्य कई राज्यों के युवकों को बरगलाने में जुटे थे। शुरुआती दौर में इन दोनों के जिन साथियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। वानी और इनामुल की 2016 में बरेली में मुलाकात हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
al qaeda agent inamul haq and Salman Khurshid Wani to meet in Delhi see pictures
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
वानी ने 2019 में बागपत के एक इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान वह युवाओं को जेहाद के नाम पर बरगलाता था। वानी व इनामुल के बीच लंबी-लंबी चैट होती थी। एटीएस इस संबंध में और जानकारी जुटा रही है। इनामुल की तरह ही वानी के मोबाइल फोन में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। कई ऐसी एप्लीकेशन सामने आई हैं जिनकी जांच हो रही है। 
 
विज्ञापन
al qaeda agent inamul haq and Salman Khurshid Wani to meet in Delhi see pictures
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
कई स्लीपिंग मॉड्यूल भी सक्रिय
फेसबुक पर इनामुल के दोस्त सैफतुल्ला और आमीन के भी नवंबर में बरेली आने का स्टेटस है। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि इन लोगों ने बरेली में एकसाथ मिलकर  किसी बड़े आतंकी हमले का प्लान तैयार किया था। एटीएस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। बरेली से कई और स्लीपिंग मॉड्यूल के नाम भी उजागर हो सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed