फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रफ्तार पकड़ने की तैयारी में मानसून, सोमवार सुबह तेज बारिश के बाद निकली धूप, ये कहते हैं मौसम विज्ञानी

Mon, 22 Jun 2020 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jun 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
weather update news: weather prediction for coming days in lucknow
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के मुहाने पर आकर बीते 6 दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब रफ्तार पकड़ने की तैयारी कर रहा है। इसकी झलक सोमवार दोपहर देखने को मिली। लखनऊ में सुबह करीब 11 बजे के आसपास कुछ देर के लिए बारिश हुई। हालांकि, जल्द ही धूप निकल आई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मानसून 23 या 24 जून से मानसून की शुरुआत हो सकती है और अगले दो दिनों में मानसून के पूरे प्रदेश को कवर करने की उम्मीद है।


 
weather update news: weather prediction for coming days in lucknow
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने रविवार को बताया कि 15 जून को प्रदेश में आने के बाद मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ गईं। इसके चलते मानसून बहराइच तक तो पहुंचा, लेकिन उसके आगे नहीं बढ़ा। ओडिशा के पास मानसून को मदद मिलने लगी है। वह 23 या 24 जून को राजधानी में आमद दर्ज करा सकता है।

 
weather update news: weather prediction for coming days in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
इसके 36 से 48 घंटे में मानसून प्रदेश के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच जाएगा। मौसम विज्ञानी ने बताया कि मानसून की सक्रियता से इस दौरान प्रदेश में कहीं भारी बारिश तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update news: weather prediction for coming days in lucknow
- फोटो : amar ujala
उधर, प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मानसून की मौजूदगी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
weather update news: weather prediction for coming days in lucknow
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कुछेक इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ गरज चमक कर बरसात की चेतावनी जारी की गई है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed