{"_id":"60537bc88ebc3ed8347ede9e","slug":"akshay-and-jacqueline-in-ram-nagari-ram-sethu-s-muhurta-puja-in-ramlala-s-court-crowd-gathered-to-get-a-glimpse-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम नगरी में अक्षय व जैकलीन : रामलला के दरबार में रामसेतु का मुहूर्त पूजन, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नगरी में अक्षय व जैकलीन : रामलला के दरबार में रामसेतु का मुहूर्त पूजन, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें
Thu, 18 Mar 2021 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में अक्षय कुमार और जैकलीन
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु का मुहूर्त पूजन गुरुवार को रामलला के दरबार में हुआ। रामसेतु की पूरी टीम अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा सहित अन्य सदस्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार ने रामसेतु की फिल्म का मुहूर्त शॉट रामलला के दरबार में दिया। इससे पूर्व रामसेतु की टीम राजसदन अयोध्या पहुंची, जहां अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का आतिथ्य स्वीकार किया और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की।
अयोध्या में अभिनेता अक्षय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के मुखिया श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, फिल्म का निर्देशन कर रहे अभिषेक शर्मा व क्रिएटिव प्रोडयूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने रामसेतु फिल्म को लेकर राजसदन में मौजूद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व डॉ. अनिल मिश्र से भी चर्चा की।
लखनऊ में सीएम योगी के साथ अक्षय
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने बताया कि रामसेतु की टीम को राम दरबार की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही उनके द्वारा लता सुर गाथा पुस्तक भी भेंट की गई। यतींद्र मिश्र ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि लता सुर गाथा को जिस साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था उसी साल अक्षय कुमार को रुस्तम फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का रजत कमल मिला था। 2016 में हम दोनों को नेशनल अवार्ड एक साथ मिला था। यह फिल्म तर्क, विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे अक्षय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
राजसदन के बाद रामसेतु की टीम सीधे रामलला के दरबार पहुंची जहां पूजन-अर्चन के साथ फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया। गर्भगृह के बाहर पहले रामदरबार का चित्रपट रखकर वैदिक पंडितों द्वारा पूजन कराया गया उसके बाद फिल्म रामसेतु का चित्र रखकर पूजन किया गया। करीब दस मिनट तक पूजन-अर्चन के बाद सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
अयोध्या में अक्षय कुमार के साथ सेल्फी लेते प्रशंसक
- फोटो : अमर उजाला
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के दर्शन के दौरान अक्षय कुमार भावविभोर नजर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भगवान राम की जन्मभूमि से रामसेतु फिल्म की शूटिंग शुरू करने का आइडिया दिया था। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसके लिए कई बार अयोध्या का दौरा भी किया था। उन्होंने अक्षय कुमार को सुझाव दिया था कि फिल्म के प्रोडक्शन शेड्यूल की शुरुआत भगवान राम के पवित्र मंदिर से आशीर्वाद लेकर की जाए, जिसके बाद गुरुवार को रामजन्मभूमि में फिल्म का मुहूर्त पूजन संपन्न हुआ।