फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाचा शिवपाल की सियासी राह में फिर रोड़ा बने अखिलेश, नहीं शामिल हो सके कांग्रेस में

Sat, 24 Feb 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Feb 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav does not want shivpal yadav to join congress.
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव की कांग्रेस में आने की इच्छा फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है। भतीजा अखिलेश यादव यहां भी चाचा की राह में रोड़ा बन रहा है। कांग्रेस कतई नहीं चाहती कि शिवपाल यादव को शामिल करके समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से बने बनाए रिश्ते में दरार आए। यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी शिवपाल के कांग्रेस में शामिल होने पर फिलहाल विराम लगाते हुए कहा कि अभी जो शामिल हुए हैं, वही काफी हैं।

akhilesh yadav does not want shivpal yadav to join congress.

दरअसल कांग्रेस विपक्षी दलों को जोड़े रखने और भाजपा के खिलाफ एक मोर्चा खड़ा करना चाहती है। उपचुनाव में अलग-अलग उम्मीदवार उतारने के बावजूद कांग्रेस यूपी में सपा का साथ बनाए रखना चाहती है।

akhilesh yadav does not want shivpal yadav to join congress.

राहुल गांधी और बहन प्रियंका वाड्रा यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान व्यक्तिगत तौर पर अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के करीब आए थे। इसके बाद ही गठबंधन पर बात बनी। राहुल गांधी अखिलेश यादव के साथ भविष्य की राजनीति का तानाबाना बुनना चाहते हैं, ऐसे में शिवपाल को पार्टी में लाकर बात बिगाड़ने का जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav does not want shivpal yadav to join congress.

शिवपाल के आने से कांग्रेस को उन्हीं इलाकों में लाभ होगा, जो समाजवादी पार्टी के गढ़ और परंपरागत मतदाता हैं। शिवपाल के समर्थकों के साथ आने पर सीधा असर समाजवादी पार्टी पर पड़ेगा। वहीं देश के अन्य विपक्षी दलों में इसका खराब मैसेज भी जाएगा।

विज्ञापन
akhilesh yadav does not want shivpal yadav to join congress.

वहीं, शिवपाल के लिए सपा में कोई उम्मीद नहीं बची है। वो यूपी के विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका नहीं निभा सके थे। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि शिवपाल अब क्या फैसला करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed