{"_id":"6007b4578ebc3e2f25208070","slug":"ajit-murder-case-big-revealing-of-doctor-who-treated-injured-shooter-former-mp-dhananjay-got-a-call","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीत सिंह हत्याकांड: घायल शूटर का इलाज करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा, पूर्व सांसद धनंजय का आया था फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत सिंह हत्याकांड: घायल शूटर का इलाज करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा, पूर्व सांसद धनंजय का आया था फोन
Wed, 20 Jan 2021 10:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Ajit murder case
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिखंड में छह जनवरी की रात अजीत सिंह की हत्या में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम सामने आने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई को पुख्ता करने में जुट गई है। इसी के तहत मंगलवार को घायल शूटर का उपचार कराने वाले सुल्तानपुर के डॉक्टर एके सिंह का कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिया गया।
ajit singh murder
- फोटो : ajit singh murder
कोर्ट में बयान के बाद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि हत्या में नामजद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह को बी वारंट पर लाने की तैयारी हो गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी के बाद विभूतिखंड पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
मर्डर
- फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉ. एके सिंह ने कोर्ट को दिए बयान में वही बातें दोहराई हैं जो उन्होंने विभूतिखंड पुलिस से कही थीं। डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने छह-सात जनवरी की रात करीब दो बजे उन्हें फोन करके एक घायल का उपचार करने को कहा था। उनके इसी बयान के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस धनंजय सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम खुलकर सामने नहीं आया था लेकिन विवेचना जिस दिशा में जा रही है, पुलिस भी कार्रवाई के सारे आधार तैयार कर रही है। डॉ. एके सिंह के कोर्ट में बयान दर्ज होने से धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
हादसे का बाद के दृश्य।
- फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस शूटर का इलाज कराने वाले उनके गुर्गे कृष्णानगर के मानसनगर निवासी विपुल सिंह की तलाश कर रही है। इसके साथ ही आजमगढ़ जेल में बंद जीयनपुर विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की हत्या के आरोपी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह व अखंड प्रताप सिंह को भी लखनऊ लाने की पूरी तैयारी हो गई है। तीनों से पूछताछ में कई और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।