फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैंडल पर हेलमेट टांगकर चलने वालों की खैर नहीं, सीधे घर पहुंचेगा नोटिस

Wed, 25 Jul 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jul 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
action against people who do not use helmet
बिना हेलमेट पहने हुए - फोटो : amar ujala
पेट्रोल लेने या चालान से बचने को हैंडल पर हेलमेट टांगकर दोपहिया वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। चेकिंग कर रही पुलिस से बचे तो एएनपीआर कैमरे से ई-चालान होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मंगलवार सुबह मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के औचक निरीक्षण के सीसीटीवी कैमरों से जुड़े कंप्यूटर की स्क्रीन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए लोगों का ई-चालान कराया।
action against people who do not use helmet
चालान - फोटो : amar ujala

टीम को रोजाना कम से कम सौ ई-चालान के आदेश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कैमरों से जुड़ी स्क्रीन पर प्रमुख चौराहों की गतिविधियों का जायजा लेने के साथ यातायात संचालन के निर्देश देते देखा। इस दौरान उनकी नजर मेडिकल कॉलेज चौराहे पर लगे कैमरे से जुड़ी स्क्रीन पर हैंडल पर हेलमेट टांगकर लाल टी-शर्ट पहने युवक पर टिकी। बोले- इस व्यक्ति ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम से बचने व पेट्रोल लेने के लिए हैंडल पर हेलमेट टांग रखा है। 

action against people who do not use helmet
चालान - फोटो : amar ujala
कप्तान के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने बाइक के नंबर के आधार पर छानबीन की और कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी नीरज मिश्रा के नाम से ई-चालान कर दिया। कलानिधि नैथानी ने कंट्रोल रूम की टीम को बगैर हेलमेट और हैंडल या बांह में हेलमेट टांगकर वाहन चलाने वालों को चिह्नित करके रोजाना कम से कम सौ ई-चालान करने के आदेश दिए। इसके बाद टीम ई-चालान करने में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
action against people who do not use helmet
चालान - फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचेगा नोटिस 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सख्ती और नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान के चलते बड़ी संख्या में लोग हेलमेट लगाने लगे हैं। इनमें ऐसे भी हैं जो हैंडल या बांह में हेलमेट टांगकर निकलते हैं और चेकिंग होती देख उसे सिर पर लगा लेते हैं। ऐसे लोगों पर एएनपीआर कैमरों से कार्रवाई होगी। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम इनका ई-चालान करेगी। उस पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का फोटो भी होगा। वाहन स्वामी के पते पर नोटिस भेजा जाएगा और 15 दिन में जुर्माना अदा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई व वाहन जब्त करने के लिए कोर्ट में रिपोर्ट भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन
action against people who do not use helmet
चालान - फोटो : amar ujala
चोरी की गाड़ियों पर रखें नजर 
कप्तान ने मॉडर्न पुलिस कंट्रोल के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय को डीसीआरबी से सामंजस्य स्थापित कर चोरी के वाहनों पर नजर रखने के निर्देश दिए। टोल प्लाजा, राज्यमार्ग व अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर देखने की क्षमता वाले एनपीआर कैमरे लगाने को कहा। वाहन चोरी की सूचना पर जिला अपराध रिकार्ड ब्यूरो की ओर से मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट किया जाएगा। वहां की टीम वाहन चोरी होने के स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालेगी और सही समय की जानकारी करने के साथ संबंधित मार्ग के अन्य कैमरों की फुटेज से बदमाश के भागने के रास्तों का पता लगाएगी। संबंधित थाने की टीम को जानकारी देकर बदमाशों की धरपकड़ में मदद की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed