{"_id":"5b62ace94f1c1ba03e8b4aa3","slug":"achievements-of-dgp-sulkhan-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी के इस फैसले से घटने लगी पुलिसकर्मियों की तोंद, अपराधों पर लगने लगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीजीपी के इस फैसले से घटने लगी पुलिसकर्मियों की तोंद, अपराधों पर लगने लगा अंकुश
Thu, 02 Aug 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सेवानिवृत्त डीजीपी सुलखान सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें सुलखान सिंह की अपनी अलग पहचान है। ईमानदार अफसर के रूप में महकमे में रहे चर्चित सुलखान सिंह के अपराधियों पर अंकुश लगाने के जमीनी प्रयास को लोग आज भी याद करते हैं।
2 of 6
सेवानिवृत्त डीजीपी सुलखान सिंह
17 साल पहले लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक रहे सुलखान सिंह संभ्रांत नागरिकों के लिए जितने सरल, अपराधियों के लिए उतने ही कड़क थे। रिश्वतखोर पुलिसकर्मी उनके निशाने पर रहते थे। सुलखान सिंह के पुलिस महानिदेशक बनते ही पुलिसकर्मी घूस लेने से डरने लगे। उन्होंने प्रदेश पुलिस की कमान संभालने के साथ बेईमान पुलिसकर्मियों को मुख्यधारा से अलग किया।
3 of 6
सेवानिवृत्त डीजीपी सुलखान सिंह
- फोटो : amarujala
इसके साथ अपराध नियंत्रण के जमीनी प्रयास शुरू किए। सड़क पर पुलिस को सक्रिय करके अपराधियों के हौसले पस्त करने का फार्मूला लागू किया। इसके चलते दफ्तरों में छुट्टी के समय से लेकर बाजार बंद होने तक फुट पेट्रोलिंग के आदेश जारी किए। जिलों के कप्तान भी टीम के साथ व्यस्त बाजार में पैदल भ्रमण पर निकले। इसके साथ उन्होंने पुलिस की बीट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सेवानिवृत्त डीजीपी सुलखान सिंह
- फोटो : amarujala
इलाके के संभ्रांत व्यक्ति और अपराधियों की जानकारी न रखने वाले दरोगा-सिपाहियों पर सख्ती होते ही पूरे प्रदेश की पुलिस हरकत में आ गई। रोजाना फुट पेट्रोलिंग से पुलिसकर्मियों के तोंद घटने शुरू हुए और अपराध पर अंकुश लगा। इसके साथ हाइवे पर प्रभावी पेट्रोलिंग कराई।
विज्ञापन
5 of 6
सेवानिवृत्त डीजीपी सुलखान सिंह
- फोटो : amarujala
कई जिलों में कप्तानी के साथ विभिन्न पदों पर रह चुके सुलखान सिंह को पुलिस महानिदेशक बनने पर अपना नेटवर्क बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। दूरदराज के जिलों में भी पुलिस अधिकारियों के क्रियाकलापों की उन्हें सीधे जानकारी मिल जाती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।