फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोहिया पथ पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से ओवर ब्रिज से नीचे गिरा बाइक सवार, देखें तस्वीरें

Thu, 09 Nov 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
accident in lohia over bridge
हादसे में बुलेट के उड़े परखच्चे

विभूतिखंड थानाक्षेत्र में लोहिया पथ ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक  को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी दौरान उधर गुजर रही युवती ने अपनी कार से युवक को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। 

accident in lohia over bridge
ओवर ब्रिज

पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर के तकरोही बुद्ध विहार निवासी राजीव शंखधर का बेटा ऋषभ (26) बाइक राइडर है। बुधवार रात पौने ग्यारह बजे वह बुलेट मोटरसाइकिल से लोहिया पार्क से घर जा रहा था। इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रही बैगन आर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ऋषभ उछलकर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास गिर गया।

accident in lohia over bridge
कार

पुलिस के मुताबिक, वैगन आर कार की तलाशी में उसमें शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले हैं। कई खाली प्लास्टिक के ग्लास और कोल्डड्रिंक की भरी बोतलें मिलीं। शराब के नशे में युवक उल्टी दिशा से तेज रफ्तार में कार लेकर जा रहे थे। कार के नंबर के आधार पर मालिक और कार सवार का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
accident in lohia over bridge
अर्पिता

हादसे के वक्त उधर से गुजर रही इंदिरानगर सेक्टर-18 निवासी अर्पिता ने साहस दिखाया। अर्पिता ने खुद ही घायल ऋषभ को अपनी कार में तुरंत डालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। ऋषभ के मोबाइल का लॉक तोड़ने की भी कोशिश की, जिससे उसके परिवारीजनों को सूचना दी जा सके। बाद में उसके सिम अपने मोबाइल में डालकर नंबर डायल करने की कोशिश की। उधर, पुलिस ने देर रात इंदिरानगर में ऋषभ केपरिवारीजनों को सूचना दे दी थी। 

विज्ञापन
accident in lohia over bridge
घटनास्‍थल
लोहिया ब्रिज पर हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। ब्रिज के नीचे रहने वाले और आसपास की कॉलोनियों के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। लोहिया पार्क से पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ जाने वाले पुल पर जाम लग गया। एसओ विभूतिखंड सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों वाहनों थाने पहुंचा दिया गया है। कार सवारों की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed