लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह देवा शरीफ जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। (इनसेट में मृतक आरिफ की फोटो।)
देवा शरीफ जा रहे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक, उन्नाव के ईदगांव पत्थर कॉलोनी निवासी परचून व्यवसायी मो. जाकिर का बेटा आरिफ (25) अपने चचेरे भाई इमरान (32) के साथ अपनी बाइक से बाराबंकी स्थित देवा शरीफ दरगाह जा रहा था। इनके साथ पड़ोस में रहने वाले मो. आरिफ व नासीर भी दूसरी बाइक से थे। सुबह लगभग 11.30 बजे चारों लोग शहीद पथ स्थित गोमती पुल के पास पहुंचे ही थे कि कानपुर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान साइड से टक्कर मार दी।
घटना में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। हादसे के वक्त बाइक सवार हेल्मेट पहने हुए था। हादसा होता देख साथी मो. आरिफ व नासीर के होश उड़ गए। मो. आरिफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के पहिए में फंसे आरिफ व इमरान को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान शहीद पथ की दोनों पटरियों पर घंटों जाम लगा रहा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अस्पताल पहुंचे परिजन
सूचना पर लोहिया अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवारीजनों ने बताया कि इमरान प्राइवेट गाड़ी चलाता था। उसके परिवार में मां हजिरा, पत्नी नाजनीन व एक साल का बच्चा अमन भी है। वहीं, आरिफ सिलाई मशीन को काम करता था। उसके परिवार में मां बिटाना व पत्नी शबनम हैं।
30 हजार रुपये व सेलफोन गायब
मो. आरिफ ने बताया कि इमरान अपने घर से 30 हजार रुपये, सेलफोन व पर्स लेकर निकला था। हादसे के बाद उसकी जेब में कुछ नहीं मिला। वहीं, आरिफ की जेब से 18 हजार रुपये मिले हैं। परिवारीजनों ने रकम व सेलफोन चोरी होने को आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।