फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे मनाकर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर

Sun, 01 Oct 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Oct 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Accident in aliganj in Lucknow.

लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन बुरी तरह घायल हो गए हैं। अलीगंज के पुरनिया ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने पूरा इलाका दहला दिया। हादसे में बुजुर्ग किराना व्यापारी, उनके दो जवान बेटों व नाती की मौत हो गई, जबकि बेटी-दामाद व नातिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दामाद का जन्मदिन मनाकर पूरा परिवार कार से घर लौट रहा था। तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। कार में फंसे लोगों को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।



एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि अलीगंज के सेक्टर-एच निवासी किराना व्यवसायी हरीश बिसवानी (65) के दामाद शिवकुमार का शुक्रवार को 35वां जन्मदिन था। शिवकुमार अपनी पत्नी सपना, बेटी निष्ठी, बेटे स्पर्श उर्फ राजा (17), ससुर हरीश, साले विजय (35) व पंकज (32) को साथ लेकर शाम सात बजे कार से चंद्रिका देवी मंदिर गया था। वहां दर्शन के बाद परिवार ने एक ढाबे पर खाना खाने के साथ जन्मदिन की खुशी मनाई और रात दो बजे घर लौट रहे थे।

Accident in aliganj in Lucknow.

तेज रफ्तार से दौड़ी जा रही कार पुरनिया ओवरब्रिज पर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई। जोरदार टक्कर से कार कई पलथे खाते हुए थोड़ी दूर घिसटने के बाद पलट गई। हादसा देख एक राहगीर ने पुलिस को कॉल की। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाल कर ट्रॉमा सेंटर भेजा। इस दौरान हरीश, विजय, पंकज व स्पर्श ने दम तोड़ दिया।

Accident in aliganj in Lucknow.

रफ्तार की भेंट चढ़ा परिवार
छानबीन कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि  शिवकुमार द्वारा कार तेजर फ्तार से चलाई जा रही थी। ओवरब्रिज पर तीव्र मोड़ पर संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। तेज रफ्तार के चलते कार कई बार पलटी। जेब से मिले कागजात के आधार पर लोगों की पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in aliganj in Lucknow.
ससुर-सालों के साथ इकलौता बेटा खोया
पुरनिया बाजार में गिफ्ट शॉप के मालिक शिवकुमार का इकलौता बेटा स्पर्श उर्फ राजा (17) एक निजी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। हादसे में शिवकुमार के ससुर हरीश कुमार, साले विजय व पंकज के साथ उसकी भी मौत हुई। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार व उसकी पत्नी सपना को हादसे में मारे गए लोगों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Accident in aliganj in Lucknow.

बेटे की शादी की थी तैयारी
हादसे की सूचना पर हरीश बिसवानी के पड़ोसी व रिश्तेदार शनिवार तड़के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पड़ोसी गौरव कश्यप ने बताया कि हरीश की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। दो मंजिला मकान के प्रथम तल पर बेटे विजय व पंकज के साथ रहते थे और भूतल पर दो दुकानें थीं। हरीश खुद किराने की दुकान करते थे और बेटा पंकज हाथ बंटाता था, जबकि विजय ने मोबाइल शॉप खोली थी। बेटी सपना अपने पति शिवकुमार, बेटी निष्ठा व बेटे स्पर्श उर्फ राजा के साथ मड़ियांव के प्रीतिनगर में रहती है। विजय के मंगली होने की वजह से कुछ दिनों पहले उसका रिश्ता टूट गया था। हरीश उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed