फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में भाजपा सरकार बनाने के लिए 'लोकतांत्रिक सर्जिकल स्ट्राइक' की जरूरत, तस्वीरें

Wed, 23 Nov 2016 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Nov 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
abvp rally in lucknow.

यूपी में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए भाजपा के छात्र संगठन ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को कॉल्विन कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हुंकार रैली की और प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोला।

abvp rally in lucknow.

छात्र नेताओं ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की वैसी की विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोकतांत्रिक सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने कहा कि यूपी में नकली समाजवाद की सरकार है, यहां दीनदयाल की नीति पर चलने वाली सरकार की जरूरत है।

abvp rally in lucknow.

उन्होंने कहा कि यूपी में नई शिक्षा नीति लाने की जरूरत है, जिससे कि सबको सस्ती, सुलभ व समान शिक्षा मिल सके। उन्होंने आरोप लगाए कि यूपी में एससी-एसटी स्टूडेंट्स के ‌लिए आई छात्रवृत्ति भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
abvp rally in lucknow.

उन्होंने कहा कि जिस तरह 2014 में भ्रष्टाचार से छात्रों में आए उबाल के कारण मोदी सरकार बनीं, वैसे ही यूपी में भी छात्रों को अपनी अहमियत समझनी होगी।

विज्ञापन
abvp rally in lucknow.

राष्ट्रीय महामंत्री विनय बिद्रे ने कहा कि यूपी के विकास का दावा कई वर्षों से हो रहा है, लेकिन शिक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ। प्रदेश में न तो पर्याप्त शिक्षण संस्थान हैं और न ही पढ़ाई के इंतजाम। एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि जब छात्र बदलते हैं तो इतिहास बदल जाता है। अब छात्रों में बदलाव से इस बार यूपी का इतिहास बदलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed