फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती ने मुसलमानों को फिर समझाया, सपा में सबकुछ ठीक नहीं

Wed, 23 Nov 2016 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Nov 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
mayawati reacts on mulayam's gazipur rally.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जारी किए गए बयान में मुसलमानों को समझाने का प्रयास किया कि समाजवादी पार्टी में पारिवारिक घमासान अभी भी थमा नहीं है, बस ऊपरी तौर पर ही सबकुछ ठीक दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

mayawati reacts on mulayam's gazipur rally.

उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में गाजीपुर में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की रैली को फ्लॉप बताया और कहा कि वहां पर सपा के दोनों गुटों के समर्थक आपस में लड़ रहे थे, उनमें आपस में कुर्सियां चल गईं।

mayawati reacts on mulayam's gazipur rally.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्‍था ध्वस्त है और जनता सपा सरकार के खोखले दावों से ऊब चुकी है। इसलिए मुसलमानो को सपा को वोट देकर अपने वोट खराब नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati reacts on mulayam's gazipur rally.

वहीं, भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने नोटबंदी से त्रस्त लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर निंदा की और कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता में केंद्र के खिलाफ माहौल है। उन्होंने, फतेहपुर, संभल, मेरठ, आगरा व बागपत में बैंको के बाहर खड़े लोगों पर लाठीचार्ज करने को अन्याय की पराकाष्ठा बताया।

विज्ञापन
mayawati reacts on mulayam's gazipur rally.

मायावती ने मुलायम के जन्मदिन का जश्न न मनाने पर कहा कि मुलायम ने नोटबंदी के कारण ही जन्मदिन नहीं मनाया। रेल दुर्घटना तो एक बहाना है। उन्होंने मुलायम की संवेदनशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह ऐसे ही हैं ‌तो मुजफ्फरनगर दंगो के बाद सैफई में धूमधाम से अपना जन्मदिन क्यों मनाया था?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed