{"_id":"5dd523748ebc3e54be28b7ca","slug":"a-youth-died-and-eight-injured-in-an-accident-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बेकाबू वैन पेड़ से टकराई, सभासद के बेटे की मौत. आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः बेकाबू वैन पेड़ से टकराई, सभासद के बेटे की मौत. आठ घायल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फैजल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के बख्शी का तालाब में सीतापुर रोड पर साढ़ामऊ गांव के पास रविवार रात बेकाबू वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन चला रहा इटौंजा के वार्ड नंबर पांच के सभासद रियाज अहमद के 20 वर्षीय बेटे फैसल अहमद की मौत हो गई जबकि साथ बैठे आठ अन्य लोग घायल हो गए।
2 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार सुनकर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि वैन में इटौंजा नगर पंचायत के लोग बैठे थे। सभी किसी काम से लखनऊ गए थे और रात को लौट रहे थे। हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच कराई जा रही है।
3 of 5
रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि अनियंत्रित वैन सड़क से उतरकर गड्ढे में चली गई और लहराते हुए यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभासद के बेटे फैसल अहमद के साथ रईस अहमद, अली अहमद, सैफुद्दीन, सुलेमान, नाजिया, शोएब, फातिमा और तहमीना को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वैन से किसी तरह घायल बाहर निकले। इस बीच चीख-पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलस ने सभी को राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां फैसल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
फैजल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शेष घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। फैसल की मौत से उसके परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा है। मां हाशमी और भाई आदिल रोते-रोते बेसुध हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।