ठाकुरगंज क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस पर गैंगरेप के आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। शरीर पर केरोसिन उड़ेलने के बाद माचिस तलाश रही महिला को हजरतगंज पुलिस ने पकड़ा। छानबीन में पता चला कि शुक्रवार सुबह ही महिला ने दुष्कर्म की गवाही से इन्कार पर एक युवक को चोर बताकर पकड़वाया था। दो रसूखदार भाइयों के खिलाफ विभिन्न थानों में दुष्कर्म समेत पांच मुकदमे दर्ज करा चुकी महिला के खिलाफ भी उगाही का मुकदमा है।
रसूखदार दरिंदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानभवन के सामने महिला
इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि विधान भवन के गेट नंबर-एक के सामने शुक्रवार दोपहर दो बजे एक महिला ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। आत्मदाह के लिए माचिस तलाश रही महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। उसने ठाकुरगंज पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी सआदतगंज निवासी गुड्डू मिश्रा और उसके भाई मुन्ना मिश्रा से साठगांठ का आरोप लगाया।
विधानभवन के सामने महिला
महिला ने कहा कि दोनों भाइयों ने पांच मार्च को घर में घुसकर दुष्कर्म किया और जमकर पीटा। पुलिस ने टालमटोल के बाद रिपोर्ट लिखी लेकिन, गिरफ्तारी नहीं की। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई करने को कहा।
विधानभवन के सामने महिला
गवाही से इन्कार पर पुलिस को सौंपा
एसओ ठाकुरगंज ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके अपने घर में चोर घुसा होने की जानकारी दी। पुलिस टीम आननफानन में मौके पर पहुंची और उसके घर से याकूब नामक युवक को पकड़ा।
विधानभवन के सामने महिला
पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला ने सुबह 10:01 बजे और 10:26 बजे उसे कॉल करके घर बुलाया। दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही की बात कही। इन्कार पर उसने चोरी के इरादे से घर में घुसने का आरोप लगाकर पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज करके याकूब को हिरासत में लिया गया है।