फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की पिटाई से तंग महिला ने उठाया खौफनाक कदम, किसी तरह बची जान

Fri, 03 Feb 2017 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Feb 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
 A woman tried to commit suicide.

पति की पिटाई से तंग प्रीति (30) ने शुक्रवार को समतामूलक चौराहे के पास गोमती में छलांग लगा दी। यह देख होमगार्ड के प्लाटून कमांडर वीके सिंह ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए परिवारीजन उसे घर ले गए।

 A woman tried to commit suicide.
पुलिस के मुताबिक, भीखमपुर पेपर मिल कॉलोनी निवासी प्रीति की शादी 2014 में आलमबाग के स्नेहनगर निवासी अंकित से हुई थी।
 A woman tried to commit suicide.

आरोप है कि पति अक्सर उससे मारपीट करता था। 31 जनवरी को पति ने उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। यही नहीं, साल भर की बेटी को भी अपने पास रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 A woman tried to commit suicide.

सूचना पर भाई दीपू उसे साथ ले आया। भाई ने बताया कि प्रीति शुक्रवार सुबह पौने दस बजे घर से निकली थी। करीब 11 बजे गोमती में उसके कूदने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
 A woman tried to commit suicide.

उसे होमगार्ड प्लाटून कमांडर वीके सिंह की सक्रियता से नाविकों और गोताखोरों ने बचा लिया। मां ने बताया कि प्रीति के ठीक होने के बाद घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed