फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिफ्ट न देने पर महिला दरोगा की गुंडई, चालक को बीच सड़क पर झाड़ू से मारा, वीडियो से मचा बवाल

Tue, 20 Mar 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुसाफिरखाना (अमेठी)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुसाफिरखाना (अमेठी)। Updated Tue, 20 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
a woman sub inspector beats a driver in amethi.

सरेराह एक वाहन चालक को झाड़ू से पीटने की आरोपी स्थानीय कोतवाली की महिला दरोगा को एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। आरोप है कि वाहन पर लिफ्ट नहीं देने से नाराज महिला दरोगा ने चालक को निशाना बनाया। तमाशबीन बने लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। सोमवार को मामले की जानकारी होने पर एसपी ने कार्रवाई की।

a woman sub inspector beats a driver in amethi.

अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली में तैनात दरोगा (एचसीपी) अनुराधा साहू रविवार को थौरी में खड़ी होकर सवारी का इंतजार कर रही थीं। उसी समय थौरी से अढ़नपुर की ओर दुकानों पर सामान पहुंचाने एक मैजिक जा रही थी। आरोप है कि दरोगा ने वाहन पर बैठने के लिए हाथ दिखाया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। कुछ समय बाद महिला दरोगा मुसाफिरखाना की ओर जा रहे एक राहगीर की बाइक पर बैठकर अढ़नपुर पहुंच गईं।

a woman sub inspector beats a driver in amethi.

अढ़नपुर में चालक मैजिक रोककर सामान उतार रहा था। यह देख वहां पहुंचीं अनुराधा उस चालक पर नाराज हो गईं। मैजिक पर लदी एक झाड़ू उठा ली और सरेराह चालक की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई को देखकर कुछ लोग जमा हो गए। उनमें किसी ने पिटाई करने का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
a woman sub inspector beats a driver in amethi.

कुछ देर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर ने अनुराधा साहू को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी करवाई जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed