फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी

Tue, 17 Nov 2015 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Nov 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी

A murder in Sultanpur in UP.

धम्मौर (सुल्तानपुर)। बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने सोमवार दोपहर चुनावी रंजिश में निवर्तमान प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उनका छोटा भाई बाल-बाल बच गया। दोनों भाई दूबेपुर ब्लॉक से प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म खरीदने जा रहे थे। (घटनास्‍थल पर खड़ी मृतक की बाइक।)

चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी

A murder in Sultanpur in UP.

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने धम्मौर बाजार बंद कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (घटनास्‍थल का एक दृश्य।)

चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी

A murder in Sultanpur in UP.

धम्मौर थाना क्षेत्र के नूरपुर मामपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू (44) पुत्र सुरेंद्र सिंह की पत्नी अनीता सिंह 10 वर्षों से लगातार धम्मौर की प्रधान हैं। सोमवार को राजा बाबू अपने छोटे भाई मनोज कुमार सिंह के साथ बाइक संख्या यूपी 44 एडी 9196 पर बैठकर पत्नी के लिए प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लेने दूबेपुर ब्लॉक जा रहे थे। (घटना स्‍थल की जांच करने पहुंचे एसपी विनय कुमार यादव।)

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी

A murder in Sultanpur in UP.

अपराह्न करीब ढाई बजे दोनों धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर से दूबेपुर ब्लॉक मोड़ के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने राजा बाबू पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही बाइक चला रहे मनोज का संतुलन बिगड़ गया और दोनों भाई बाइक से गिर पड़े। (घटना स्‍थल की जांच करने पहुंचे एसपी विनय कुमार यादव।)

विज्ञापन

चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी

A murder in Sultanpur in UP.

मनोज खेत के रास्ते दूसरी तरफ भागा, जबकि राजा बाबू हरिहरपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे की तरफ जान बचाकर भागे। हमलावरों ने अपनी बाइक खड़ी कर राजा बाबू को दौड़ा लिया। भट्ठे के करीब पहुंचते ही हमलावरों ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे गिर गए। इस बीच दूसरे युवक ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी। राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।(घटनास्‍थल की जांच करता पुलिसकर्मी।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed