राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में एक साहूकार ने रविवार सुबह गहरी नींद में सो रहे अपने इकलौते बेटे को दो गोलियां मारी। इसके बाद कनपटी से रिवॉल्वर की नाल सटाकर खुद को गोली मार ली।
सो रहे बेटे को गोली से भूना और खुद को भी उड़ा लिया, तस्वीरें
मॉर्निंग वॉक से लौटी पत्नी ने भतीजे की मदद से बेडरूम का दरवाजा तोड़ा तो पति व बेटे के खून से लथपथ शव पड़े थे। साहूकार ने किडनी ट्रांसप्लांट में 25 लाख से अधिक खर्च करके बेटे की जान बचाई थी।
इसके साथ कारोबार चौपट होने से डिप्रेशन का शिकार हो गया था। नींद की गोलियां खाने की लत लग गई थी। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि चौक के राजा बाजार स्थित सीता भवन में रहने वाले साहूकार मनोज रस्तोगी (48) ने रविवार सुबह 6:30 बजे बेडरूम का दरवाजा भीतर से बंद किया।
चादर ओढ़े गहरी नींद में सो रहे इकलौते बेटे रोहित (24) को लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो गोलियां मारी। एक गोली दाहिनी कनपटी व दूसरी जबड़े पर लगी थी। इसके बाद कनपटी से नॉल सटाकर खुद को भी उड़ा लिया। मॉर्निंग वॉक से लौटी पत्नी ऋतु ने कुंडी खटखटाई।
आहट न होने पर दरवाजा भड़भड़ाने के साथ शोर मचाने लगी। प्रथम तल पर रहने वाले जेठ रवि रस्तोगी का बेटा अंकित आ गया। आंगन में रखे डंडे से दरवाजे पर लगा शीशा तोड़कर झांका। बेड पर रोहित का खून से लथपथ शव पड़ा दिखा।